UPMSP UP Board Result 2023: यूपी बोर्ड 10th और 12th का रिजल्ट जारी, एक क्लिक में करें चेक
UP Board Result 2023: यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया. जो भी छात्र सबसे पहले अपना रिजल्ट देखना चाहते हैं वो यहां दिए गए लिंक के जरिए देख सकते हैं.
ABP LiveLast Updated: 25 Apr 2023 03:11 PM

बैकग्राउंड
UPMSP UP Board Result 2023 Live: यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के छात्रों का इंतजार अब खत्न होने वाला है. 25 अप्रैल यानी आज दोपहर के 1:30 बजते ही रिजल्ट...More
UPMSP UP Board Result 2023 Live: यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के छात्रों का इंतजार अब खत्न होने वाला है. 25 अप्रैल यानी आज दोपहर के 1:30 बजते ही रिजल्ट सबके सामने होगा. इस रिजल्ट को आप उत्तर प्रदेश बोर्ड के आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं. ये आधिकारिक वेबसाइट हैं http://upresults.nic.in/ और upmsp.edu.in. इसके साथ ही 10वीं के छात्र up10.abplive और 12वीं के छात्र up12.abplive पर भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं.रिजल्ट देखने का प्रोसेस क्या है?10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद इसे चेक करने के लिए आपको इन स्टेप्स को फॉलो करना होगा.सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर upresults.nic.in पर जाएं.इसके बाद होमपेज पर दिख रहे उस लिंक पर क्लिक करें जिसका आपको रिजल्ट देखना है, यानी 12वीं और 10वीं में से कोई एक चुनें.ऐसा करते ही आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा. इसमें अपने डिटेल्स डालें जैसे रोल नंबर, डेट ऑफ बर्थ, कैप्चा कोड वगैरह.डिटेल भर कर सबमिट बटन पर क्लिक कर दें.इतना करते ही आपका रिजल्ट कंप्यूटर स्क्रीन पर दिखाई पड़ जाएगा.यहां से आप रिजल्ट चेक भी कर सकते हैं और डाउनलोड भी कर सकते हैं.वेबसाइट क्रैश हो जाए तब क्या करेंगेकई बार होता है कि रिजल्ट आने के बाद बोर्ड की वेबसाइट क्रैश हो जाती है, अगर आपके साथ भी आज ऐसा हो तो परेशान ना हों. इसका भी एक इलाज है. अगर आज वेबसाइट क्रैश हो जाए तो आप अपना रिजल्ट फोन पर मैसेज के जरिए देख सकते हैं. इसके लिए आपको बस अपने फोन से 56263 पर एक मैसेज भेजना होगा. मैसेज भेजने के लिए आपको सबसे पहले अपने फोन के मैसेज वाले सेक्शन में जाना होगा. यहां टाइप मैसेज में जाएं और आपको जिस क्लास का रिजल्ट देखना है, उसका नाम टाइप करें. जैसे UP12 या UP 10. इसे टाइप करने के बाद स्पेस दें और अपना रोल नंबर लिखें. इतना करने के बाद इसे 56263 पर भेज दें. कुछ देर में आपका रिजल्ट फोन में मैसेज के रूप में आ जाएगा. यह तरीका सबसे कारगर है और बिना रुकावट के आप अपना रिजल्ट देख पाएंगे.
UPMSP UP Board Result 2023: ऑनलाइन होगा स्क्रूटनी फॉर्म का आवेदन
रिजल्ट घोषित होने के कुछ दिन के बाद बोर्ड अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर स्क्रूटनी फॉर्म के लिए आवेदन की मांग करता है. अगर आप अपने मार्क्स बढ़वाने के लिए आवेदन करना चाहते है तो आपको प्रति पेपर के लिए नियत फीस का भुगतान भी करना होगा.