UP Board Result 2021: यूपी बोर्ड की 10वीं-12वीं कक्षा का रिजल्ट जल्द होगा घोषित @upresults.nic.in
UPMSP UP Board 10th 12th Result 2021: 10वीं-12वीं का परिणाम जारी किए जाने के बाद इन आधिकारिक वेबसाइटों पर चेक किया जा सकेगा results.upmsp.edu.in, results.upmsp.edu.in, upresult.nic.in, upmsp.edu.in
एबीपी न्यूज़Last Updated: 31 Jul 2021 02:56 PM

बैकग्राउंड
UPMSP UP Board Result 2021: जानलेवा कोरोना वायरस के प्रकोप की वजह से बार यूपी बोर्ड की परीक्षाएं नहीं हो पाई थी. इस वजह से सभी छात्रों को पास किया...More
UPMSP UP Board Result 2021: जानलेवा कोरोना वायरस के प्रकोप की वजह से बार यूपी बोर्ड की परीक्षाएं नहीं हो पाई थी. इस वजह से सभी छात्रों को पास किया जाएगा. यूपी बोर्ड की 10वीं-12वीं कक्षा का परिणाम इस हफ्ते जारी किए जाने की पूरी संभावना है. हालांकि अभी तक यूपी 10वीं-12वीं बोर्ड कक्षा परिणाम 2021 की तारीख को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है. लेकिन आईसीएसई 10वीं और आईएससी 12वीं के नतीजे 2021 घोषित होने के साथ ही यूपी बोर्ड के 56 लाख से ज्यादा छात्रों की बैचेनी बढ़ गई है.वहीं सुप्रीम कोर्ट ने भी सभी बोर्ड को 31 जुलाई तक 12वीं कक्षा का परिणाम जारी करने का आदेश दिया है. अब कोर्ट से तय तारीख में महज चार दिन बाकी हैं, लेकिन यूपी बोर्ड अभी तक 10वीं का रिजल्ट 2021 की तारीख भी घोषित नहीं कर पाया है. आलम यह है कि अभी तक यूपी बोर्ड 12वीं के रोल नंबर आधिकारिक वेबसाइट upboard.nic.in पर अपलोड नहीं किए गए हैं. हालांकि यूपी बोर्ड के 10वीं के रोल नंबर 10 जुलाई को ही अपलोड कर दिए गए थे.UP 10वीं-12वीं बोर्ड का परिणाम ऐसे कर पाएंगे चेक1-सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in पर जाएं.2- यूपी 10वीं परिणाम 2021 या यूपी 12 वीं परिणाम 2021 लिंक पर क्लिक करें.3- मांगी गई जानकारी जैसे रोल नंबर, डेट ऑफ बर्थ आदि दर्ज करें.4- यूपी बोर्ड 10वीं का परिणाम स्क्रीन पर आ जाएगा.5- अपना परिणाम चेक करें और डाउनलोड कर लें.यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं का परिणाम 2021 जारी किए जाने के बाद इन आधिकारिक वेबसाइटों पर चेक किया जा सकेगा results.upmsp.edu.in, results.upmsp.edu.in, upresult.nic.in, upmsp.edu.in
31 जुलाई के आसपास आ जाएंगे नतीजे
हाल ही में अयोध्या पहुंचे उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने कहा था कि 31 जुलाई के आसपास हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के रिजल्ट आ जाएंगे.