नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने UGC-NET  दिसंबर 2020 और जून 2021 साइकिल के लिए ऑनलाइन आवेदन में सुधार करने के लिए करेक्शन विंडो ओपन कर दी है. उम्मीदवार ध्यान दें कि करेक्शन विंडो 7 सितंबर से 12 सितंबर रात 11:50 बजे तक खुली रहेगी. परीक्षा के लिए सभी रजिस्टर्ड उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.inपर जाकर अपनी डिटेल्स वेरिफाई कर सकते हैं. उम्मीदवार अपनी डिटेल्स में, अपने संबंधित रजिस्ट्रेशन फॉर्म में जो भी गलत या अधूरा हो उसमें करेक्शन कर सकते हैं.

12 सितंबर तक कर सकते हैं आवेदन फॉर्म में करेक्शनऑफिशियल नोटिफिकेशन में कहा गया है कि,“उम्मीदवारों को 12 सितंबर (रात 11:50 बजे तक) तक करेक्शन करने की अनुमति है. इसके बाद, किसी भी परिस्थिति में एनटीए द्वारा डिटेल्स में कोई सुधार करने की अनुमति नहीं दी जाएगी.” एडिशनल फीस (यदि लागू हो) का भुगतान संबंधित उम्मीदवार द्वारा क्रेडिट/डेबिट कार्ड/नेट बैंकिंग/यूपीआई या ऑनलाइन करेक्शन के दौरान क्रिएट पेटीएम वॉलेट के माध्यम से किया जाएगा. करेक्शन की फैसिलिटी आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है.

UGC-NET  परीक्षा 6-7 अक्टूबर और 17-19 अक्टूबर को आयोजित होगीबता दें कि आवेदन प्रक्रिया 10 अगस्त से शुरू हुई थी और आवेदन करने की आखिरी तारीख 5 सितंबर रात 11:50 बजे थी. नए परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार, यूजीसी नेट 6-8 अक्टूबर और 17-19 अक्टूबर तक आयोजित की जाएगी. गौरतलब है कि 10 अक्टूबर को कुछ परीक्षाओं के कार्यक्रम से क्लैश के चलते परीक्षा तिथियों में बदलाव किया गया है. ये भी पढ़ें

International Literacy Day 2021: आज है 'विश्व साक्षरता दिवस', जानें इस दिन का महत्व और इतिहास

AP EAMCET 2021: AP इंजीनियरिंग, कृषि और मेडिकल कॉमन एंट्रेंस टेस्ट 2021 का परिणाम घोषित, ऐसे करें चेक


Education Loan Information:

Calculate Education Loan EMI