बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान अर्नब के प्रभाव से देश के पूर्वी तटीय और पड़ोसी राज्यों में मौसम का मिजाज बिगड़ गया है. आंध्र प्रदेश के तट पर और विशाखापट्टनम के बीच टकराने के बाद इस गंभीर चक्रवाती तूफान के कारण आंध्र प्रदेश, ओडिशा और झारखंड के कई हिस्सों में भारी बारिश, तेज हवाओं और तापमान में गिरावट का सिलसिला जारी है. मौसम विभाग की ओर से जारी भारी बारिश और आंधी तूफान की चेतावनियों को देखते हुए संबंधित राज्य सरकार और जिला प्रशासन ने छात्रों की सुरक्षा को नजर में रखते हुए कई जिलों में स्कूलों, कॉलेज और आंगनबाड़ी केंद्रों में छुट्टियों का ऐलान कर दिया है. 

Continues below advertisement

झारखंड के इन जिलों में 29 अक्टूबर को स्कूल बंद 

चक्रवात अर्नब का असर झारखंड के मौसम पर साफ दिखाई दे रहा है. राजधानी रांची सहित कई जिलों में मध्यम से भारी बारिश दर्ज की गई. सुरक्षात्मक कदम उठाते हुए जिला प्रशासन ने 29 अक्टूबर तक स्कूलों और कॉलेजों को बंद कर दिया गया है. इसमें रांची, जमशेदपुर, पश्चिम सिंहभूम, लोहरदगा और सिमडेगा प्रभावित जिले हैं. वहीं इन जिलों में नर्सरी, केजी से लेकर कक्षा 12वीं तक के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त और प्राइवेट स्कूल बंद रहेंगे. वहीं प्राइवेट स्कूलों में अगर पहले से कोई परीक्षा तय है, तो स्कूल प्रबंधन अपने स्तर पर निर्णय ले सकता है. हालांकि सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों के लिए शिक्षकों को स्कूल आकर दूसरे प्रशासनिक कार्य निपटाने और ई-विद्यावाहिनी पोर्टल पर उपस्थिति दर्ज करने का निर्देश दिया है. 

Continues below advertisement

ओडिशा के 6 जिलों में अलर्ट 

ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी ने चक्रवात से निपटने के लिए उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की.  जिसके बाद कई प्रभावित जिलों में छुट्टियां घोषित की गई. ओडिशा में गंजाम, गजपति, रायगढ़ा, कोरापुट, मलकानगिरी और नबरंगपुर जिलों में कल यानी 29 अक्टूबर तक सभी स्कूल, कॉलेज और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश दिया गया है. वहीं खोरधा व दूसरे जिले में 27 और 28 अक्टूबर को स्कूल बंद रहे. इसके अलावा राज्य के दूसरे जिलों में छुट्टियों का अंतिम फैसला स्थिति का आकलन कर संबंधित जिला कलेक्टर लेंगे. 

ये भी पढ़ें-कितने भारतीयों को मिल रही 7-0 डिजिट वाली सैलरी, 10 साल में कितना बढ़ा आंकड़ा?

आंध्र प्रदेश की स्थिति 

आंध्र प्रदेश के तटीय जिलों में चक्रवात का असर सबसे ज्यादा देखा गया है. राज्य के विशाखापट्टनम, काकीनाडा, डॉ. बी. आर. अंबेडकर कोणसीमा सहित 10 जिलों में 27 और 28 अक्टूबर को शैक्षणिक संस्थान बंद रहे, जबकि अनाकापल्ली जिले में 29 अक्टूबर 2026 तक तीन दिनों की छुट्टी घोषित की गई. वहीं दक्षिणी तटीय रेलवे ने एहतियात के तौर पर 53 ट्रेनों को रद्द किया.

क्या पूरे देश में बंद रहेंगे स्कूल 

चक्रवाती तूफान अर्नब  के कारण सोशल मीडिया पर कई अफवाह फैल रही है. दरअसल सोशल मीडिया पर बताया जा रहा है कि इस तूफान के कारण नेशनल स्कूल हॉलिडे की घोषणा की गई है, जबकि ऐसा नहीं है.  इस तरह की कोई भी घोषणा नहीं की गई है.  यह छुट्टी केवल चक्रवात से प्रभावित विशिष्ट जिलों और राज्यों तक सीमित है.

ये भी पढ़ें-उत्तरांचल आयुर्वेदिक कॉलेज में एडमिशन पर लगी रोक, जानें क्या मिलीं खामियां 


Education Loan Information:

Calculate Education Loan EMI