हैदराबाद: हैदराबाद में समोसा बेचने वाले के बेटे ने ज्वाइंट एंट्रेंस एक्ज़ाम (जेईई) एडवांस्ड में 64वीं रैंक हासिल की है. जेईई एडवांस्ड में 64 वीं रैंक हासिल करने वाले मोहन अभ्यास के पिता हैदराबाद में समोसे बेचते हैं.

17 साल के मोहन अभ्यास के पिता वी सुब्बा राव की उम्र 45 साल है और वह घर में ही समोसे बनाने का काम करते हैं. घर में समोसे बनाने के बाद वह साइकिल के जरिए कुछ दुकानों पर समोसे सप्लाई करने जाते हैं.

सुब्बा राव ने अपने बेटे की कामयाबी पर बात करते हुए कहा, ''मैं 13 साल पहले हैदराबाद आया था, तब से मैं यहां समोसे बेचने का काम ही कर रहा हूं. मुझे अपने बेटी की कामयाबी पर खुशी है, उसने अच्छे नंबर हासिल किए.'' सुब्बा राव ने मीडिया से बात करते हुए यह भी बताया कि मोहन उनकी समोसे बनाने में भी मदद करता है.

  मोहन अभ्यास का कहना है, ''मुझे उम्मीद थी कि मेरा रैंक टॉप 50 में जरूर आएगा. लेकिन नतीजे आने के बाद में थोड़ा निराश हो गया था. पर अब मैं अपनी परफॉर्मेंस से खुश हूं.'' मोहन अभ्यास का कहना है कि वह कड़ी मेहनत करके वैज्ञानिक बनना चाहते हैं. मोहन ने बताया कि उनके घरवाले इस कामयाबी पर बेहद खुश हैं और वह अब उन्हें सेटल करने की कोशिश करेंगे.  

Education Loan Information:

Calculate Education Loan EMI