WBBSE Madhyamik 10th Result 2024 Live: वेस्ट बंगाल बोर्ड 10वीं के नतीजे जारी, 99% मार्क्स के साथ चंद्रचूड़ सेन बने टॉपर
WB Board Madhyamik Result 2024 Live: पश्चिम बंगाल बोर्ड के 10वीं के कैंडिडेट्स का इंतजार खत्म हुआ. नतीजे जारी कर दिए गए हैं और रिजल्ट लिंक भी एक्टिव कर दिया गया है.
एबीपी लाइवLast Updated: 02 May 2024 10:24 AM

बैकग्राउंड
WBBSE WB Board 10th Result 2024 Live: वेस्ट बंगाल बोर्ड दसवीं के स्टूडेंट्स के नतीजे आज जारी होंगे. वे कैंडिडेट्स जिन्होंने ये एग्जाम दिया हो, वे रिलीज होने के बाद...More
WBBSE WB Board 10th Result 2024 Live: वेस्ट बंगाल बोर्ड दसवीं के स्टूडेंट्स के नतीजे आज जारी होंगे. वे कैंडिडेट्स जिन्होंने ये एग्जाम दिया हो, वे रिलीज होने के बाद रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट से चेक कर सकते हैं. ऐसा करने के लिए वेस्ट बंगाल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा, जिसका पता ये है - wbchse.wb.gov.in, wbresults.nic.in, wbbse.wb.gov.in. आप इन तीनों में से किसी भी एक वेबसाइट पर जा सकते हैं.यहां भी देख सकते हैं रिजल्टकई बार ट्रैफिक ज्यादा होने की वजह से वेबसाइट धीमी काम करती हैं या नहीं काम करती हैं. ऐसे में आप ऊपर बतायी बोर्ड की वेबसाइट पर तो नतीजे देख ही सकते हैं, साथ ही एबीपी पर भी रिजल्ट चेक कर सकते हैं. ऐसा करने के लिए वेबसाइट का पता ये है - wb10.abplive.com. यहां से भी रिजल्ट रिलीज होने के बाद चेक किया जा सकता है.कुछ देर बाद होगा लिंक एक्टिववेस्ट बंगाल बोर्ड दसवीं के नतीजे अभी से कुछ देर में 9 बजे जारी किए जाएंगे. इसके कुछ देर बाद करीब 9.45 पर रिजल्ट का लिंक एक्टिव किया जाएगा. परिणाम देखने के लिए कैंडिडेट्स को थोड़ा इंतजार करना होगा. उसके बाद वे नतीजे चेक कर सकते हैं.कैसे देखें रिजल्ट, जानें स्टेप बाय स्टेप प्रोसेसवेस्ट बंगाल बोर्ड 10वीं के नतीजे रिलीज होने के बाद चेक करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं यानी wbresults.nic.in पर. इसके अलावा दूसरी दोनों वेबसाइट्स पर भी जा सकते हैं.यहां आपको रिजल्ट सेक्शन में माध्यमिक परीक्षा का रिजल्ट लिंक मिलेगा, ऐसा तब होगा जब परिणाम घोषित हो जाएगा.इस पर क्लिक करें. ऐसा करने पर जो नया पेज खुले उस आपको अपने डिटेल डालें जैसे रोल नंबर और डीओबी.इसके बाद सबमिट का बटन दबा दें. इतना करते ही नतीजे आपके कंप्यूटर स्क्रीन पर दिख जाएंगे.यहां से इसे चेक करें, डाउनलोड करें और चाहें तो प्रिंट निकाल लें.इतने स्टूडेंट्स को है रिजल्ट का इंतजारवेस्ट बंगाल बोर्ड दसवीं के नतीजों का इंतजार बड़ी संख्या में कैंडिडेट्स को है. इस बार करीब 9 लाख बच्चों ने एग्जाम दिया है. डब्ल्यूबी माध्यमिक परीक्षा 2024 का आयोजन 1 फरवरी से 12 फरवरी 2024 के बीच किया गया था. पिछली साल कुल पास प्रतिशत 86.15 परसेंट गया था.
WBBSE Madhyamik 10th Result 2024 Live: यहां चेक करें रिजल्ट