UPMSP UP Board Result 2022 LIVE: खत्म हुआ छात्रों का इंतजार, कल आएगा बोर्ड परीक्षा का परिणाम, यहां देखें लाइव अपडेट्स
UP Board Result 2022: यूपी बोर्ड आज 10वीं और 12वीं कक्षा के नतीजे घोषित करने की तारीख का ऐलान कर सकता है. सीएम योगी ने बोर्ड अधिकारियों को जल्द रिजल्ट जारी करने के निर्देश दिए हैं.
ABP LiveLast Updated: 17 Jun 2022 06:18 PM

बैकग्राउंड
UP Board 10th, 12th Result 2022: जो छात्र-छात्राएं यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा में शामिल हुए थे, उनके लिए अच्छी खबर. सूत्रों के अनुसार उत्तर प्रदेश बोर्ड...More
UP Board 10th, 12th Result 2022: जो छात्र-छात्राएं यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा में शामिल हुए थे, उनके लिए अच्छी खबर. सूत्रों के अनुसार उत्तर प्रदेश बोर्ड द्वारा आज दोपहर तक 10वीं व 12वीं क्लास के नतीजे घोषित करने की तारीख की घोषणा की जा सकती है. यूपी बोर्ड रिजल्ट से जुड़ी अपडेट के लिए आप एबीपी लाइव से जुड़े रहें. बोर्ड परीक्षा के नतीजे घोषित हो जाने के बाद छात्र नतीजों को आधिकारिक साइट upmsp.edu.in, upresults.nic.in के अलावा हमारी up10.abplive.com, up12.abplive.com वेबसाइट पर जाकर भी यूपी बोर्ड का रिजल्ट देख सकेंगे.यूपी बोर्ड परीक्षा के नतीजों की घोषणा को लेकर राज्य के सीएम योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को बोर्ड के अधिकारियों को रिजल्ट जल्द जारी करने के निर्देश दिए थे. सीएम ने कहा छात्र छात्राओं को परीक्षा परिणाम का इंतजार है. बोर्ड समय से रिजल्ट जारी करें.कितने छात्र हुए थे शामिलयूपी बोर्ड द्वारा आयोजित 10वीं और 12वीं क्लास की परीक्षा में इस साल लगभग 47 लाख छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे. जिन्हें परीक्षा के नतीजों का बेसब्री से इंतजार है.कब हुई थी परीक्षायूपी बोर्ड ने इस साल 24 मार्च से 13 अप्रैल तक 10वीं क्लास की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन किया था. वहीं, बोर्ड ने 12वीं क्लास की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 24 मार्च से 13 अप्रैल तक किया था.सिलेबस में हुई थी कटौतीयूपी बोर्ड ने 10वीं और 12वीं क्लास के लिए आयोजित हुई परीक्षा में 30 फीसदी सिलेबस की कटौती की गई थी, लेकिन इस हटाए गए हिस्से से कुछ प्रश्न पूछे गए थे, जिसके लिए छात्रों को बोनस अंक मिलेंगे.
UP Board Result 2022: सीएम के निर्देश के बाद एक्शन में आए अधिकारी
सूत्रों के अनुसार यूपी बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट जल्द जारी करने को लेकर राज्य के सीएम योगी आदित्यनाथ ने बोर्ड के अधिकारियों को निर्देश दिए थे. जिसके बाद आज बोर्ड परीक्षा के नतीजे जारी होने की तारीख का ऐलान किया गया है और कल रिजल्ट भी जारी कर दिया जाएगा.