UPPSC Combined Lower Subordinate Services Exam 2015 cutoff & Score Card: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग {UPPSC} की ओर से सम्मिलित अवर अधीनस्थ सेवा (सामान्य एवं विशेष चयन) परीक्षा 2015 {लोवर सबऑर्डिनेट सेवा परीक्षा-2015} का कटऑफ मार्क्स और स्कोर कार्ड जारी कर दिया गया है. ये कट ऑफ मार्क्स और स्कोरकार्ड पदवार / श्रेणीवार जारी किये गए हैं. इससे संबंधित नोटिस उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ऑफिशियल साईट पर अपलोड है. जो कैंडिडेट्स यूपी पीएससी लोअर सबऑर्डिनेट सेवा परीक्षा-2015 में शामिल हुए थे वे अब अपने स्कोरकार्ड और कट ऑफ मार्क्स चेक कर सकते हैं. आयोग द्वारा जारी नोटिस के मुताबिक़ यह कट ऑफ़ मार्क्स और स्कोर कार्ड 23 जनवरी से 29 जनवरी तक आयोग की साईट पर मौजूद रहेगा . कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि वे अपने कट ऑफ़ मार्क्स निर्धारित अंतिम तारीख 29 जनवरी 2021 तक अपने रजिस्ट्रेशन / अनुक्रमांक और डेट ऑफ़ बर्थ के जरिए चेक कर सकते हैं. पीएससी लोअर सबऑर्डिनेट सेवा परीक्षा-2015 का फाइनल रिजल्ट  ढाई साल पहले जारी किया गया था. अभ्यर्थियों को कटऑफ अंक के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा. उल्लेखनीय है कि यूपी पीएससी लोअर सबऑर्डिनेट परीक्षा 2015 की प्रीलिम्स  17 जनवरी 2016 को आयोजित हुई थी. इस प्रीलिम्स परीक्षा का रिजल्ट 23 फरवरी 2016 को घोषित किया गया था. यूपी पीएससी लोअर सबऑर्डिनेट मुख्य परीक्षा 2015 को 24 अप्रैल 2016 को करवाया गया था. 19 दिसंबर 2017 को मुख्य परीक्षा का रिजल्ट घोषित किया गया.  इसके बाद 4 जनवरी 2018 से 23 फरवरी तक 2113 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार हुआ और अब फाइनल रिजल्ट जारी किया गया है. आयोगद्वाराजारीकटऑफमार्क्सकेअनुसारउपकारापालपदकेलिएअधिकतम/ न्यूनतमकटऑफ
  • अनारक्षित श्रेणी का 308/290
  • ओबीसी का 288/285
  • एससी वर्ग का 277/268
  • महिला वर्ग का 299/276
 श्रमप्रवर्तनअधिकारीपदकेलिएअधिकतम/ न्यूनतमकटऑफ
  • अनारक्षित का 300/271
  • ओबीसी का 270/265
  • एससी वर्ग का 269/256
  • महिला वर्ग का 278/271
वहीं, करअधिकारी (पंचायतीराजविभाग) पदकेलिएअधिकतम/ न्यूनतमकटऑफ
  1. अनारक्षित श्रेणी का 297/290
  2. ओबीसी का 287/286
  3. एससी वर्ग का 276/268
  4. महिला वर्ग का 285/280
 विपणननिरीक्षकपदकेलिएअधिकतम/ न्यूनतमकटऑफ
  • अनारक्षित श्रेणी का 309/290
  • ओबीसी वर्ग का 290/287
  • एससी वर्ग का 283/269
  • एसटी वर्ग का 267/267
  • महिला वर्ग का 290/276
बालविकासपरियोजनाअधिकारीपदकेलिएअधिकतम/ न्यूनतमकटऑफ
  • अनारक्षित का 298/ 290,
  • ओबीसी का 286/284,
  • एससी वर्ग का 268/268
ऑफिशियल नोटिस के लिए क्लिक करें कट ऑफ़ मार्क्स / स्कोर कार्ड –चेक करने के लिए क्लिक करें

Education Loan Information:

Calculate Education Loan EMI