उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने पुलिस उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती 2025 की लिखित परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है. अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in  पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके परिणाम देख सकते हैं.सफलअभ्यर्थियों के लिए मई में DV PST और जून में PET आयोजित किया जाएगा. UPPBPB ने यूपी पुलिस एसआई भर्ती 2026 की लिखित परीक्षा का रिजल्ट जारी करने के साथ विभिन्न श्रेणियों की कटऑफ भी घोषित कर दी है.लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को अब दस्तावेज सत्यापन, शारीरिक मानक परीक्षण और फिजिकल टेस्ट की प्रक्रिया में शामिल होना होगा. इसके साथ ही बोर्ड ने फाइनल आंसर की भी जारी कर दी है.

Continues below advertisement

सबसे ज्यादा रही सामान्य वर्ग की कटऑफ

इस बार यूपी पुलिस एसआई भर्ती परीक्षा में सामान्य वर्ग की कटऑफ सबसे अधिक दर्ज की गई. अनारक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए कटऑफ 369.87854 अंक तय की गई है.वहीं महिला उम्मीदवारों के लिए यह 360.50336 अंक रही. स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित और भूतपूर्व सैनिक वर्ग के लिए अलग कटऑफ निर्धारित की गई है.

Continues below advertisement

EWS और OBC वर्ग की कटऑफ

आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग यानी EWS उम्मीदवारों के लिए कटऑफ 364.41142 अंक तय की गई है.महिला उम्मीदवारों के लिए यह 353.22001 अंक रही.वहीं अन्य पिछड़ा वर्ग यानी OBC उम्मीदवारों की कटऑफ 364.56024 अंक रही. महिला अभ्यर्थियों के लिए 353.76545 अंक पर चयन किया गया है.

SC और ST वर्ग के लिए कितनी गई कटऑफअनुसूचित जाति यानी SC वर्ग के उम्मीदवारों के लिए कटऑफ 350.91474 अंक निर्धारित की गई है. महिला अभ्यर्थियों की कटऑफ 337.94120 अंक रही.अनुसूचित जनजाति यानी ST वर्ग में सामान्य कटऑफ 334.65475 अंक तय की गई है, जबकि महिला उम्मीदवारों के लिए यह 306.91905 अंक रही.

यह भी पढ़ें - JNU MBA Admissions 2026: जेएनयू से एमबीए करने का सुनहरा मौका, इस तारीख तक करें आवेदन

महिला बटालियन के लिए अलग कटऑफमहिला बटालियन में महिला उप निरीक्षक नागरिक पुलिस पद के लिए भी अलग कटऑफ जारी की गई है.. स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित वर्ग की महिला उम्मीदवारों की कटऑफ 266.40593 अंक रही, जबकि भूतपूर्व सैनिक वर्ग की महिला उम्मीदवारों का चयन 223.48777 अंक पर हुआ है.

फाइनल आंसर की भी हुई जारीभर्ती बोर्ड ने रिजल्ट और कटऑफ के साथ फाइनल आंसर की भी जारी कर दी है.अभ्यर्थी 14 मई 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट से अपनी आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं.इससे उम्मीदवार अपने उत्तरों का मिलान कर सकेंगे.

ऐसे करें UP SI Cut Off 2026 चेक

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं.
  • होमपेज पर “UP Police SI Result 2026” या “UP SI Cut Off 2026” लिंक पर क्लिक करें.
  • अब स्क्रीन पर रिजल्ट और कटऑफ PDF खुल जाएगी.
  • PDF डाउनलोड करें और अपनी श्रेणी के अनुसार कटऑफ अंक चेक करें.
  • भविष्य के लिए कटऑफ PDF का प्रिंट आउट सुरक्षित रख लें.

फाइनल आंसर की कैसे डाउनलोड करें


Education Loan Information:

Calculate Education Loan EMI