RBSE 10th Result 2023 Live: राजस्थान बोर्ड 10वीं के नतीजे जारी, 90.49 फीसदी स्टूडेंट्स हुए पास
Rajasthan RBSE 10th Result 2023 Live: राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन ने 10वीं क्लास का रिजल्ट जारी कर दिया है. जिसे छात्र आधिकारिक साइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर देख सकते हैं.
ABP LiveLast Updated: 02 Jun 2023 02:35 PM

बैकग्राउंड
Rajasthan 10th Result 2023: राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (RBSE) आज 10वीं क्लास का रिजल्ट जारी कर देगा. जिसे छात्र-छात्राएं आधिकारिक साइट पर जाकर चेक कर सकेंगे. परीक्षा के नतीजे...More
Rajasthan 10th Result 2023: राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (RBSE) आज 10वीं क्लास का रिजल्ट जारी कर देगा. जिसे छात्र-छात्राएं आधिकारिक साइट पर जाकर चेक कर सकेंगे. परीक्षा के नतीजे चेक करने के लिए छात्र-छात्राओं को आधिकारिक साइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाना होगा. इसके अलावा छात्र यहां दिए गए स्टेप्स के जरिए भी रिजल्ट चेक कर पाएंगे.राजस्थान बोर्ड की परीक्षा में हर वर्ष लाखों की संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल होते हैं. इस साल 10वीं की परीक्षा के लिए 10 लाख छात्र-छात्राओं ने रजिस्ट्रेशन किया था. बोर्ड ने परीक्षा का आयोजन 16 मार्च से लेकर 11 अप्रैल तक किया था.किस तरह चेक कर सकेंगे राजस्थान बोर्ड क्लास 10वीं का रिजल्टस्टेप 1: रिजल्ट चेक करने के लिए लिए छात्र-छात्राएं राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajresults.nic.in पर जाएंस्टेप 2: इसके बाद छात्र होम पेज पर 10वीं एग्जाम रिजल्ट पर क्लिक करेंस्टेप 3: फिर छात्र अपना रोल नंबर यहां इंटर करेंस्टेप 4: अब छात्र का राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2023 स्क्रीन पर आ जाएगास्टेप 5: फिर छात्र राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट को डाउनलोड कर लेंस्टेप 6: आखिरी में छात्र राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2023 का एक प्रिंट निकाल लें
RBSE 10th Result 2023: ऑफलाइन ऐसे करें राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट चेक
RBSE 10th Result 2023: राजस्थान बोर्ड की वेबसाइट क्रैश होने पर या आपके इंटरनेट कनेक्शन के खराब होने की स्थिति में आप चाहें तो कक्षा 10वीं का रिजल्ट ऑफलाइन भी चेक कर सकते हैं. इसके लिए आपको सबसे पहले अपने मैसेज एप को खोलना होगा और उसमें RJ10 और आपका रोलनंबर लिखकर 5676750 या 56263 पर भेजना होगा. जैसे ही आप इस नंबर पर मैसेज करेंगे राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2023 मोबाइल स्क्रीन पर आ जाएगा. आप इसके अलावा डिजिलॉकर पर भी अपना 10वीं का रिजल्ट चेक कर सकते हैं.