Nagaland Board NBSE HSLC HSSLC Result 2020: नागालैंड माध्यमिक शिक्षा परिषद् आज कुछ देर बाद 10वीं (NBSE HSLC) और 12वीं (NBSE HSSLC) बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट जारी करने वाला है. नागालैंड बोर्ड यह रिजल्ट आज दोपहर बाद करीब 2.30 बजे के आस - पास घोषित कर सकता है. नागालैंड बोर्ड की HSLC और HSSLC की परीक्षाओं में शामिल हुए ऐसे छात्र – छात्राएं नागालैंड माध्यमिक शिक्षा परिषद् की ऑफिशियल वेबसाइट पर अपने रिजल्ट चेक कर पायेंगे.

नागालैंडबोर्ड 10वींऔर 12 वींकेरिजल्टकहाँ-कहाँकरसकेंगेंचेक

नागालैंड बोर्ड के चेयरपर्सन असानो सेखोश ने मीडिया को बताया कि 10वीं और 12वीं के नतीजे शनिवार को देर दोपहर बाद जारी किये जायेंगें. ये रिजल्ट बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट के अलावा एप  और SMS के द्वारा भी चेक किया जा सकता है. कक्षा 10वीं का रिजल्ट देखने के लिए NB10 Roll Number को 56070 पर SMS करना होगा जबकि 12वीं का रिजल्ट देखने के लिए NB12 Roll Number को 56070 मैसेज करना होगा. मैसेज करने के बाद तुरंत आपका रिजल्ट आपकी मोबाइल स्क्रीन शो हो जायेगा.

नागालैंडबोर्ड 10वींऔर 12 वींकेरिजल्टमेंक्योंहुईदेर

अध्यक्ष ने बताया कि 25 मई को लॉकडाउन होने के पहले ही बोर्ड ने अधिकाँश उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य पूरा करवा लिया था. शेष बची कापियों की जांच भी बाद में पूरा करवा लिया गया. बची हुई कॉपियों का मूल्यांकन कार्य शिक्षकों ने अपने घरों में रहकर पूरा किया.

नागालैंडबोर्ड 10वींऔर 12वींकी परीक्षाएं

नागालैंड बोर्ड की परीक्षाएं 4 मार्च को खत्म हो गई थी. कक्षा 10वीं बोर्ड की परीक्षाएं 14 फरवरी को शुरू हुई थी जबकि 12वीं की परीक्षाएं एक दिन पूर्व 13 फरवरी 2020 को प्रारंभ हुई. नागालैंड बोर्ड की 10वीं कक्षा की परीक्षाएं जहाँ 26 फरवरी को समाप्त हुई वहीँ 12वीं की परीक्षायें 4 मार्च को संपन्न हुई.

नागालैंडबोर्ड 10वींऔर 12वींकारिजल्ट, 2019: एकनजरमें

वर्ष 2019 में नगालैंड बोर्ड के कक्षा 10वीं-12वीं का परिणाम 2 मई 2019 को जारी कर दिया गया था. जिसमें 10वीं की परीक्षा में 68.29 प्रतिशत छात्र पास हुए थे. वहीं कक्षा 12वीं में 98 प्रतिशत छात्र पास हुए थे.


Education Loan Information:

Calculate Education Loan EMI