MPBSE MP Board 10th Result 2026 (OUT): मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी, यहां चेक करें अपने नतीजे
MPBSE MP Board 10th Result 2026 (OUT): मध्य प्रदेश बोर्ड दसवीं क्लास रिजल्ट जारी कर दिया है. जिसे छात्र-छात्राएं आधिकारिक वेबसाइट mpresults.nic.in पर देख सकते हैं.
रजनी उपाध्यायLast Updated: 15 Apr 2026 11:36 AM

बैकग्राउंड
MP Board 10th Result 2026 Live Updates: मध्य प्रदेश बोर्ड की तरफ से 10वीं क्लास का रिजल्ट 15 अप्रैल को जारी किया गया. नतीजे बोर्ड की तरफ से सुबह 11...More
MP Board 10th Result 2026 Live Updates: मध्य प्रदेश बोर्ड की तरफ से 10वीं क्लास का रिजल्ट 15 अप्रैल को जारी किया गया. नतीजे बोर्ड की तरफ से सुबह 11 बजे जारी किए. इस साल बोर्ड एग्जाम में लाखों स्टूडेंट्स शामिल हुए थे. छात्र नतीजे mpresults.nic.in पर देख पाएंगे.इस साल क्लास 10वीं के परिणाम में इस वर्ष कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 73.42% रहा. परीक्षा के लिए 4,08,884 छात्र पंजीकृत थे, जिनमें से 4,05,685 छात्र परीक्षा में उपस्थित हुए और 2,96,944 छात्र सफल घोषित किए गए. छात्रों का पास प्रतिशत 73.21% दर्ज किया गया. वहीं छात्राओं की बात करें तो 4,01,135 छात्राएं पंजीकृत थीं, 3,99,247 परीक्षा में शामिल हुईं और 3,16,470 छात्राएं पास रहीं.कब हुई थी एमपी बोर्ड 10वीं की परीक्षाएमपी बोर्ड की 10वीं की परीक्षा 11 फरवरी से 3 मार्च 2026 के बीच आयोजित की गई थी. परीक्षा की शुरुआत हिंदी के पेपर से हुई थी और आखिरी पेपर सामाजिक विज्ञान का था. सभी परीक्षाएं एक ही पाली में सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक हुईं. परीक्षा केंद्रों पर कड़ी व्यवस्था रही और छात्रों ने पूरे आत्मविश्वास के साथ पेपर दिए.एमपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 आधिकारिक वेबसाइट लिंक: mpbse.nic.inmpbse.mponline.gov.inडिजिलॉकरएमपीबीएसई मोबाइल ऐपरोल नंबर रखें तैयारइस साल बोर्ड 10वीं क्लास के बोर्ड एग्जाम में प्रतिभा सिंह सोलंकी ने टॉप किया है. उन्होंने 499 नंबर प्राप्त किए हैं. मध्य प्रदेश बोर्ड रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर और जरूरी है. वेबसाइट पर ऐसे देखें एमपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट सबसे पहले mpbse.mponline.gov.in वेबसाइट खोलें.होम पेज पर दिख रहे “MP Board Result 2026” लिंक पर क्लिक करें.अब “Class 10 Result” लिंक चुनें.नई स्क्रीन पर अपना रोल नंबर और जरूरी जानकारी भरें.सबमिट बटन दबाते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा.रिजल्ट ध्यान से देखें और डाउनलोड कर लें.भविष्य के लिए एक प्रिंट कॉपी जरूर संभाल कर रखें.यह भी पढ़ें - CBSE Class 10 Result 2026: सीबीएसई बोर्ड आज जारी करेगा 10वीं के नतीजे? डिजिलॉकर और उमंग ऐप से ऐसे डाउनलोड करें मार्कशीट
MPBSE MP Board 10th Result 2026 Live: एमपी बोर्ड 10वीं टॉपर
इस साल बोर्ड 10वीं क्लास के बोर्ड एग्जाम में प्रतिभा सिंह सोलंकी ने टॉप किया है. उन्होंने 499 नंबर प्राप्त किए हैं.