MP Board Result 2024 Live: जल्द जारी होंगे एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के नतीजे, यहां देखें लेटेस्ट अपडेट
MP Board 10th 12th Result 2024 Live: एमपी बोर्ड के नतीजे अब किसी भी वक्त जारी किए जा सकते हैं. रिजल्ट रिलीज होने के बाद किन-किन वेबसाइट्स पर चेक किए जा सकते हैं, यहां देखिए पूरी लिस्ट.
एबीपी लाइवLast Updated: 22 Apr 2024 06:12 PM

बैकग्राउंड
MPBSE MP Board 10th-12th Result 2024 Live: मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन, अब किसी भी वक्त एमपी बोर्ड दसवीं और बारहवीं के नतीजों की घोषणा कर सकता है. वे...More
MPBSE MP Board 10th-12th Result 2024 Live: मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन, अब किसी भी वक्त एमपी बोर्ड दसवीं और बारहवीं के नतीजों की घोषणा कर सकता है. वे कैंडिडिटे्स जो इस साल की परीक्षा में बैठे हों, वे रिलीज होने के बाद ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर परिणाम चेक कर सकते हैं. ऐसा करने के लिए एमपी बोर्ड की आधिकारिकि वेबसाइट का पता ये है – mpresults.nic.in. इसके अलावा नतीजे एसएमएस से भी यानी ऑफलाइन भी चेक किए जा सकते हैं. यहां हम सभी का डिटेल साझा कर रहे हैं.नोट कर लें काम की वेबसाइटएमपी बोर्ड दसवीं और बारहवीं के नतीजे रिलीज होने के बाद इन दोनों वेबसाइट्स पर चेक किए जा सकते हैं - mpresults.nic.in और mpbse.nic.in. आप इनमें से किसी भी वेबसाइट पर अपने डिटेल डालकर परिणाम देख सकते हैं. इसका स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस भी आप यहां देख सकते हैं.एसएमएस से ऐसे देखें रिजल्टसबसे पहले अपने फोन के मैसेज सेक्शन में जाएं और कंपोज मैसेज टाइप करें.इसके बाद यहां आपको जिस क्लास का रिजल्ट देखना है, उसका डिटेल टाइप करें. जैसे MPBSE10 या MPBSE12. इसके बाद अपना रोल नंबर लिखें.ये टाइप करने के बाद भेज दें 56263 पर. ऐसा करते ही थोड़ी देर बाद नतीजे आपके फोन पर दिख जाएंगे.यहां से आप जान सकते हैं कि परीक्षा में पास हुए हैं या नहीं.ऑनलाइन ऐसे देखें रिजल्टरिजल्ट रिलीज होने के बाद चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं. यानी - mpsbe.nic.in पर या mpresults.nic.in पर.इसके बाद जिस क्लास का रिजल्ट देखना है उसके लिंक पर क्लिक करें.जैसे दसवीं के लिए MP Board 10th Result 2024 Link और बारहवीं के लिए MP Board 12th Result 2024 Link.इस पर क्लिक करने पर एक नया पेज खुलेगा जिस पर आपको अपने डिटेल जैसे रोल नंबर वगैरह डालने होंगे. डिटेल डालें और सबमिट कर दें.इतना करते ही नतीजे कंप्यूटर स्क्रीन पर दिख जाएंगे. यहां से इन्हें चेक करें और डाउनलोड कर लें.
MP Board Result 2024 Live: यहां देखें नतीजे
- mpbse.nic.in
- mpresults.nic.in