झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने इंटरमीडिएट साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स का रिजल्ट 2026 जारी कर दिया है. जिसे छात्र-छात्राएं आधिकरिक साइट jacresults.com पर चेक कर सकते हैं. नतीजे यहां बताए गए तरीके की मदद से भी देखे जा सकते हैं.

Continues below advertisement

इस बार रिजल्ट को लेकर उत्साह और भी ज्यादा था, क्योंकि परीक्षा के बाद से ही सोशल मीडिया पर लगातार चर्चा चल रही थी कि नतीजे कब आएंगे. DigiLocker ने भी आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर रिजल्ट जारी होने की जानकारी दी, जिससे छात्रों को पक्की सूचना मिल गई कि अब उनका इंतजार खत्म हो चुका है. साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स तीनों स्ट्रीम के छात्रों का परिणाम एक साथ जारी किया गया है. इस बार बोर्ड एग्जाम में 3.75 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे.

कैसे देखें नतीजे?छात्रों को सबसे पहले jacresults.com पर जाना होगा. वहां होमपेज पर “JAC 12th Result 2026 (Science, Commerce and Arts)” का लिंक दिखाई देगा. इस लिंक पर क्लिक करते ही एक नया पेज खुलेगा, जहां छात्रों को अपना रोल नंबर और रोल कोड भरना होगा. सबमिट करते ही स्क्रीन पर उनका परिणाम आ जाएगा. इसके बाद छात्र रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं और भविष्य के लिए उसका प्रिंट भी निकाल सकते हैं.

Continues below advertisement

कब हुए थे एग्जाम?इंटरमीडिएट की लिखित परीक्षाएं 3 फरवरी से 23 फरवरी तक आयोजित की गई थीं, जबकि प्रैक्टिकल परीक्षाएं 7 मार्च 2026 तक चली थीं.

यह भी पढ़ें - फेल छात्रों को मिलेगा दूसरा मौका, NIOS के जरिए दोबारा दाखिले की प्रक्रिया शुरू

SMS से ऐसे चेक करें JAC 12वीं रिजल्ट

अगर झारखंड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर ज्यादा ट्रैफिक की वजह से रिजल्ट देखने में दिक्कत आ रही है, तो छात्र SMS के जरिए भी अपना 12वीं का परिणाम आसानी से देख सकते हैं.

स्टेप 1: अपने मोबाइल में SMS ऐप खोलें.स्टेप 2: मैसेज इस फॉर्मेट में टाइप करें: RESULT JAC12 <space> Roll Code <space> Roll Numberस्टेप 3: यह मैसेज 56263 नंबर पर भेज दें.स्टेप 4: कुछ ही समय में आपके उसी मोबाइल नंबर पर SMS के जरिए आपका रिजल्ट आ जाएगा.

DigiLocker पर रिजल्ट कैसे देखें?

  • सबसे पहले DigiLocker की आधिकारिक वेबसाइट खोलें या DigiLocker ऐप ओपन करें
  • अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या आधार आईडी से लॉगिन करें
  • अगर आप नए यूजर हैं, तो जल्दी से साइन-अप करके अपनी जानकारी वेरिफाई करें
  • लॉगिन के बाद “Issued Documents” या “Education” सेक्शन में जाएं
  • बोर्ड की सूची में Jharkhand Academic Council (JAC) को चुनें
  • “Class 12 Marksheet 2026” पर क्लिक करें
  • अपना रोल नंबर और मांगी गई जानकारी भरें
  • सबमिट करते ही आपकी डिजिटल मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई देगी
  • इसे डाउनलोड करके अपने मोबाइल में सेव कर लें. यह भी पढ़ें - 12वीं के बाद 2026 में ये डिग्री कोर्स दिलाएंगे सबसे ज्यादा सैलरी, करियर बनेगा सुपरहिट!

Education Loan Information:

Calculate Education Loan EMI