HPBOSE 12th Result 2023 Live: हिमाचल बोर्ड 12वीं के नतीजे जारी, लड़कियों का दबदबा बरकरार, तीनों स्ट्रीम में बनीं टॉपर
HPBOSE 12th Result 2023 Today LIVE: हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन ने 12वीं के नतीजे जारी कर दिए हैं. रिजल्ट इस वेबसाइट से इन स्टेप्स से चेक किए जा सकते हैं.
ABP LiveLast Updated: 20 May 2023 12:04 PM

बैकग्राउंड
HPBOSE Class 12th Result 2023 Soon: हिमाचल प्रदेश बोर्ड 12वीं के छात्रों का इंतजार बस खत्म ही होने वाला है. कुछ ही देर में बारहवीं कक्षा के नतीज जारी कर...More
HPBOSE Class 12th Result 2023 Soon: हिमाचल प्रदेश बोर्ड 12वीं के छात्रों का इंतजार बस खत्म ही होने वाला है. कुछ ही देर में बारहवीं कक्षा के नतीज जारी कर दिए जाएंगे. वे छात्र जिन्होंने इस साल की एचपीबीओएसई 12वीं की परीक्षा दी हो, वे रिलीज होने के बाद रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट से चेक कर सकते हैं. ऐसा करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट का पता ये है – hpbose.org. ये नतीजे टर्म 2 के हैं जो कुछ ही देर में रिलीज हो जाएंगे. रिजल्ट के साथ ही बोर्ड टॉपर्स के नाम, कुल पास प्रतिशत जैसी दूसरी जरूरी जानकारियां भी साझा करेगा.इन डेट्स पर हुए थे एग्जामइस बार हिमाचल प्रदेश बोर्ड 12वीं की परीक्षाएं 10 से 31 मार्च 2023 के बीच आयोजित की गई थी. इस बार के एग्जाम में करीब 103928 कैंडिडेट्स ने भाग लिया है. इन सभी का रिजल्ट कुछ ही देर में हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन जारी करेगा. लेटेस्ट अपडेट्स के लिए इस पेज से जुड़े रहें.रिलीज होने के बाद ऐसे चेक करें रिजल्टनतीजे जारी होने के बाद चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं यानी hpbose.org पर.यहां होमपेज पर Results नाम की टैब तलाशें.मिलने पर इस पर क्लिक करें. ऐसा करतेही एक नया पेज खुल जाएगा जहां आपको रिजल्ट का लिंक दिखेगा.इस लिंक को क्लिक करने पर जो पेज खुले उस पर अपने डिटेल डालें.डिटेल डालें और सबमिट का बटन दबा देंइतना करते ही नतीजे आपके कंप्यूटर स्क्रीन पर दिख जाएंगे.यहां से इन्हें चेक करें, डाउनलोड करें और चाहें तो प्रिंट निकाल लें.लेटेस्ट जानकारी पाने के लिए केवल आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.पास होने के लिए चाहिए होंगे इतने अंकएचपी बोर्ड 12वीं की परीक्षा में पास होने के लिए कैंडिडेट्स को कम से कम 33 प्रतिशत अंक लाने होंगे. ऐसा न होने पर वे सप्लीमेंट्री एग्जाम दे सकते हैं. इसके बारे में कुछ समय में वेबसाइट पर अपडेट किया जाएगा. बेहतर यही होगा की छात्र परीक्षा से संबंधित अपडेट देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट लगातार चेक करते रहें.
HPBOSE 12th Result 2023 Live: अभी तक एक्टिव नहीं हुआ लिंक
एचपी बोर्ड 12वीं के नतीजे रिलीज हो चुके हैं. लिंक अभी तक एक्टिव नहीं हुआ है. स्टूडेंट्स को अभी और इंतजार करना होगा.