HP Board 10th Result 2020 LIVE: हिमाचल प्रदेश बोर्ड 10वीं का रिजल्ट हुआ घोषित, 68.11% स्टूडेंट्स हुए पास
हिमाचल प्रदेश बोर्ड 10वीं कक्षा का रिजल्ट आज 9 जून को 3.30 तक हो सकता है जारी. hpbose.org पर कर सकते हैं जारी
एबीपी न्यूज़Last Updated: 10 Jun 2020 09:49 AM

बैकग्राउंड
HPBOSE Martic Result 2020 Live: हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HPBOSE) के 10वीं कक्षा का रिजल्ट आज 3.30 तक जारी किया जा सकता है. HPBOSE मैट्रिक रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक...More
HPBOSE Martic Result 2020 Live: हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HPBOSE) के 10वीं कक्षा का रिजल्ट आज 3.30 तक जारी किया जा सकता है. HPBOSE मैट्रिक रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जारी किया जाएगा. इस परीक्षा में शामिल सभी परीक्षार्थी अपना रिजल्ट यहाँ से चेक कर सकते हैं.हिमाचल प्रदेश बोर्ड के अध्यक्ष सुरेश कुमार सोनी ने मीडिया को बताया कि 10 वीं कक्षा की परीक्षा के नतीजे आज यानी 9 जून को जारी होंगे. उन्होंने कहा कि बोर्ड रिजल्ट आज 9 जून को दोपहर बाद करीब 3.30 तक जारी किये जा सकते हैं.इस बार 10वीं की कक्षा में लगभग 1.5 लाख छात्रों ने भाग लिया था. हिमाचल बोर्ड दसवीं की परीक्षा के लिए प्रदेश भर में 2227 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे. 19 मार्च 2020 को ही पूरी हो गई थीं हिमाचल प्रदेश बोर्ड 10वीं परीक्षा एचपी बोर्ड 10वीं की परीक्षाएं 22 फरवरी से शुरू होकर 19 मार्च को संपन्न हुई थी. यदपि हिमाचल प्रदेश बोर्ड 10वीं की परीक्षाएं कोरोना वायरस के संक्रमण और देशव्यापी लॉकडाउन से पहले खत्म हो चुकी थी परन्तु उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन नहीं हो सका था. कॉपियों का मूल्यांकन कार्य शुरू होता कि 24 मार्च से राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन लागू होने के कारण कॉपी चेकिंग की प्रक्रिया में देरी हुई यही कारण है कि एचपी बोर्ड का रिजल्ट अब जारी किया जा रहा है. हिमाचल प्रदेश बोर्ड 10वीं 12वीं कक्षा की परीक्षा विदित हो कि कुछ दिन पहले हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HPBOSE) ने नोटिफिकेशन जारी कर यह भी स्पष्ट किया था कि 10वीं की परीक्षा में संस्कृत और उर्दू के जो प्रश्न सही तरीके से नहीं पूछे गए उनके ग्रेस मार्क्स छात्रों को दिए जाएंगे. इसी प्रकार 12वीं कक्षा के छात्रों को भी ग्रेस मार्क दिए जाएंगे. वर्ष 2019 में हिमाचल प्रदेश बोर्ड 10 वीं परीक्षा एक लाख से ज्यादा छात्रों ने लिया भाग पिछले साल यानी 2019 में हिमाचल बोर्ड के 10वीं परीक्षा में 1,11,980 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे, जिसमें से 67,319 उत्तीर्ण हुए. कुल पास प्रतिशत 60.79% था. लड़कियां का पास प्रतिशत 64.33 और लड़कों का पास प्रतिशत 57.48 रहा था. अथर्व ठाकुर ने 98.71% अंक हासिल कर एचपीबीओएसई 10वीं परीक्षा में टॉप किया था. हिमाचल प्रदेश बोर्ड 10 वीं परीक्षा का रिजल्ट : गत 3 वर्षो के रिजल्ट पर एक नजरवर्ष 2019: 60.79 प्रतिशत वर्ष 2018:83 प्रतिशत वर्ष 2017: 67.67 प्रतिशत
HPBOSE 10वीं का रिजल्ट 2020 जारी, 68.11% छात्र हुए पास. परीक्षा में शामिल कुल 104323 स्टूडेंट्स में , 70571 स्टूडेंट्स हुए पास.