CISCE Result 2026 Live: CISCE ने जारी किया 10वीं-12वीं क्लास का रिजल्ट; इतने परसेंट स्टूडेंट्स हुए पास

CISCE Board 10th 12th Result 2026 Live: CISCE ने ICSE (10वीं) और ISC (12वीं) का रिजल्ट जारी कर दिया है. छात्र आधिकारिक वेबसाइट cisce.org और DigiLocker पर नतीजे देख सकते हैं.

रजनी उपाध्यायLast Updated: 30 Apr 2026 12:11 PM

बैकग्राउंड

CISCE बोर्ड के लाखों छात्र-छात्राओं का इंतजार आज खत्म हो गया है. काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) कक्षा 10वीं (ICSE) और 12वीं (ISC) के परिणाम जारी कर...More

CISCE Result 2026 Live: इतने परसेंट पास

आईसीएसई 10वीं के रिजल्ट में 99.18% छात्र पास हुए, जबकि आईएससी 12वीं में 99.13% विद्यार्थियों ने सफलता हासिल की. दोनों कक्षाओं में लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया.

CISCE Result 2026 Live: आसान तरीके से चेक करें नतीजे

​छात्र सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cisce.org पर जाएं. होमपेज पर जाकर “ICSE Examination Results 2026” या “ISC Examination Results 2026” के लिंक पर क्लिक करें. इसके बाद अपना कोर्स चुनें और UID, Index Number और कैप्चा कोड भरें. जानकारी सबमिट करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा. यहां से आप अपनी मार्कशीट आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं और प्रिंट भी निकाल सकते हैं.