CBSE 12th Result 2021 Live: CBSE 12वीं कक्षा का रिजल्ट जारी, यहां जानें लेटेस्ट अपडेट्स
Cbseresults.nic.in CBSE Board 12th Result 2021 Live Updates: सीबीएसई 12वीं कक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है. छात्र अपना परिणाम सीबीएसई की आधिकारिक साइट पर जाकर चेक कर सकेंगे.
एबीपी न्यूजLast Updated: 30 Jul 2021 03:54 PM

बैकग्राउंड
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड आज कक्षा 12 के छात्रों का परिणाम दोपहर 2 बजे घोषित कर देगा. गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट ने सीबीएसई समेत तमाम राज्य बोर्डों को 10वीं...More
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड आज कक्षा 12 के छात्रों का परिणाम दोपहर 2 बजे घोषित कर देगा. गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट ने सीबीएसई समेत तमाम राज्य बोर्डों को 10वीं 12वीं परीक्षा का परिणाम जारी करने के लिए 31 जुलाई तक डेडलाइन दी थी. वहीं रिजल्ट जारी किए जाने की घोषणा होते ही सीबीएसई 12वीं के लाखों छात्रों और उनके अभिभावकों ने राहत की सांस ली है. CBSE के 16 लाख से ज्यादा 12वीं के छात्रों कर रहे हैं रिजल्ट का इंतजारसीबीएसई कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2021 के लिए 16 लाख से ज्यादा छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था जो इस साल रद्द कर दी गई थी. महामारी को देखते हुए, बोर्ड ने अपने इतिहास में पहली बार परीक्षाओं को रद्द करने का फैसला किया और इसके बजाय छात्रों का उनके पिछले प्रदर्शन के आधार पर मूल्यांकन किया. जिसके तहत कक्षा 10, 11 और कक्षा 12 की आंतरिक परीक्षाओं में छात्र के प्रदर्शन के आधार पर परिणाम जारी किए जा रहे हैं.CBSE 12वीं का रिजल्ट इस फॉर्मूले पर तैयार किया गया हैकक्षा 12 के परिणाम तैयार करने के लिए बोर्ड द्वारा गठित 13 सदस्यीय पैनल द्वारा तय की गई मूल्यांकन नीति के मुताबिक कक्षा 10 के थ्योरी पेपर के मार्क्स को 30 प्रतिशत वेटेज कक्षा 11 के मार्क्स को 30 प्रतिशत वेटेज और कक्षा 12 के यूनिट टेस्ट / मिड-टर्म / प्री-बोर्ड परीक्षा में प्राप्त अंकों का 40 प्रतिशत वेटेज दी गई है.ये भी पढ़ेंCBSE 12th Results 2021: अगर CBSE की वेबसाइट क्रैश हो जाए तो क्या है ऑल्टरनेटिव ऑप्शन, जानें यहांCBSE 12th Result 2021: CBSE कक्षा 12वीं के नतीजे आज 2 बजे किए जाएंगे घोषित, ऐसे करें चेक
अगले हफ्ते आ सकता है 10वीं का परीक्षा परिणाम
12वीं के बाद अब अगले हफ्ते 10वीं का परीक्षा परिणाम आ सकता है. सीबीएसई एग्जाम कंट्रोलर सन्याम भारद्वाज ने कहा- हम आज से 10वीं की परीक्षा पर काम करेंगे और अगले हफ्ते परिणाम देने की कोशिश करेंगे.