Bihar Board 12th Result 2023 Live: जल्द खत्म होगा इंतजार! बिहार बोर्ड 20 तारीख को जारी कर सकता है 12वीं क्लास का रिजल्ट
BSEB Bihar Board 12th Result 2023 Live Updates: बिहार बोर्ड ने इस वर्ष 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा 1 से 11 फरवरी के बीच आयोजित की थी. जिसके नतीजे बोर्ड जल्द जारी कर देगा.
ABP LiveLast Updated: 19 Mar 2023 01:52 PM

बैकग्राउंड
Bihar Board 12th Result 2023: बिहार बोर्ड की तरफ से जल्द ही 12वीं क्लास के लिए आयोजित हुई बोर्ड परीक्षा के नतीजे जारी कर दिए जाएंगे. जो छात्र-छात्राएं इस साल...More
Bihar Board 12th Result 2023: बिहार बोर्ड की तरफ से जल्द ही 12वीं क्लास के लिए आयोजित हुई बोर्ड परीक्षा के नतीजे जारी कर दिए जाएंगे. जो छात्र-छात्राएं इस साल बिहार बोर्ड की तरफ से आयोजित बोर्ड एग्जाम में शामिल हुए थे, वह आधिकारिक साइट onlinebseb.in व secondary.biharboardonline.com पर जाकर इस एग्जाम का रिजल्ट देख सकेंगे. बिहार बोर्ड की ओर से पिछले कई सालों से सबसे पहले 12वीं क्लास की बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया जाता है.इस वर्ष बिहार बोर्ड की 12वीं क्लास की बोर्ड परीक्षा में 13.18 लाख छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे. बिहार बोर्ड की 12वीं क्लास की परीक्षा में छात्रों को पास होने के लिए प्रत्येक विषय में 33 फीसदी अंक लाने होंगे. जबकि भाषा विषयों में सफल होने के लिए 30 फीसदी अंक आवश्यक हैं. बोर्ड की तरफ से रिजल्ट, पास प्रतिशत, टॉपर्स के नाम आदि की घोषणा करने के लिए एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएगी.मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बिहार बोर्ड 12वीं क्लास की बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट 18 मार्च को जारी कर सकता है. हालांकि बोर्ड की तरफ से तारीख को लेकर अभी कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. इस वर्ष बोर्ड ने 12वीं क्लास की परीक्षा का आयोजन 1 से लेकर 11 फरवरी के बीच किया था. 12वीं क्लास की बोर्ड परीक्षा के नतीजे जारी करने के बाद बोर्ड की ओर से 10वीं क्लास का रिजल्ट घोषित किया जाएगा.ये हैं रिजल्ट चेक करने के लिए आसान स्टेप्सस्टेप 1: सबसे पहले छात्र बिहार बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाए.स्टेप 2: इसके बाद छात्र होमपेज पर दिए गए रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें.स्टेप 3: फिर छात्र अपना रोल कोड और रोल नंबर सबमिट करें.स्टेप 4: इसके बाद छात्र सबमिट बटन पर क्लिक करें.स्टेप 5: अब एक नए पेज पर छात्र का रिजल्ट खुल जाएगा.स्टेप 6: इसके बाद विद्यार्थी रिजल्ट चेक कर सकते है.स्टेप 7: फिर वह रिजल्ट को डाउनलोड कर लें.स्टेप 8: आखिरी में छात्र रिजल्ट के पेज का एक प्रिंट आउट निकाल लें.
इतने विद्यार्थियों ने दी परीक्षा
13 लाख विद्यार्थियों में 6 लाख 36 हजार 432 छात्राएं और 6 लाख 81 हजार 795 छात्र शामिल हैं.