Bihar Board 10 Result 2025 Live: बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट का ये है डायरेक्ट लिंक, ऐसे एक क्लिक में सामने आ जाएगी मार्कशीट
BSEB Matric Result 2025 Live: बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025 जारी हो चुका है. मैट्रिक परीक्षा के नतीजे दोपहर 12 बजे के बाद जारी किए गए.
एबीपी फीचर डेस्कLast Updated: 29 Mar 2025 01:40 PM

बैकग्राउंड
BSEB Matric Result 2025 Live: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने एक बार फिर अपनी 12वीं कक्षा के नतीजे महज 40 दिनों में घोषित कर दिए हैं. 25 मार्च को...More
BSEB Matric Result 2025 Live: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने एक बार फिर अपनी 12वीं कक्षा के नतीजे महज 40 दिनों में घोषित कर दिए हैं. 25 मार्च को जारी किए गए इंटरमीडिएट परीक्षा के परिणाम के बाद अब मैट्रिक के छात्रों के नतीजे जारी हो चुके हैं. बिहार बोर्ड ने पहले ही यह संकेत दे दिया था कि मैट्रिक परीक्षा का रिजल्ट भी जल्द घोषित किया जाएगा और अब यह इंतजार खत्म हो चुका है. बोर्ड ने आधिकारिक रूप से ऐलान किया था कि 10वीं कक्षा का परिणाम 29 मार्च को दोपहर करीब 12 बजे जारी किया.हर साल की तरह इस बार भी बिहार बोर्ड ने देशभर के अन्य शिक्षा बोर्डों को तेजी से रिजल्ट जारी करने के मामले में पीछे छोड़ दिया है. बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाकर छात्र अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. इसके अलावा एसएमएस और अन्य माध्यमों से भी रिजल्ट उपलब्ध कराया जा रहा है.कैसे देखें नतीजेस्टेप 1: सबसे पहले छात्र बिहार बोर्ड की आधिकारिक परिणाम वेबसाइट पर जाएं.स्टेप 2: होमपेज पर दिए गए "BSEB मैट्रिक रिजल्ट 2025" लिंक पर क्लिक करें.स्टेप 3: अपना रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करें, फिर सबमिट करें.स्टेप 4: आपका बिहार बोर्ड कक्षा 10 परिणाम 2025 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा.स्टेप 5: परिणाम को डाउनलोड करें और आगे के लिए सेव रखें.
ऐसे तुरंत चेक करें अपना रिजल्ट
जो छात्र वेबसाइट के एक्टिव नहीं होने को लेकर परेशान थे, वो अब बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. वेबसाइट पर रिजल्ट एक्टिव हो चुका है और अब तुरंत खुल रहा है.