Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMIAssam TET Results 2020: असम टीईटी परीक्षा 2020 के नतीजे हुए घोषित, ऐसे करें चेक
एबीपी न्यूज़ | 04 Mar 2020 11:15 PM (IST)
बोर्ड ऑफ सेकंड्री एजुकेशन असम ने असम टीईटी परीक्षा 2020 (असम शिक्षक पात्रता परीक्षा) का रिजल्ट घोषित कर दिया है. अभ्यर्थी ऐसे चेक कर सकते हैं.

Assam TET Results: बोर्ड ऑफ सेकंड्री एजुकेशन असम द्वारा असम शिक्षक पात्रता परीक्षा (Asssam TET) का परिणाम जारी कर दिया गया है. असम टीईटी परीक्षा के नतीजे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है. जिन अभ्यर्थियों ने असम अध्यापक पात्रता परीक्षा 2020 में शामिल हुए थे वे अपनी परीक्षा के नतीजे SEBA की ऑफिशल वेबसाइट पर या नीचे दिए गए लिंक पर चेक कर सकते हैं. असमशिक्षकपात्रतापरीक्षा (Asssam TET) कापरिणामचेककरनेके लिए यहाँक्लिककरें असमटीईटीपरीक्षाकार्यक्रम यह परीक्षा 28 जिलों में बनाए गए परीक्षा केन्द्रों पर 19 जनवरी 2020 को आयोजित की गई थी. असम टीईटी परीक्षा में 31.6 % परीक्षार्थियों को सफल घोषित किया गया है. इस परीक्षा में 35814 उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया था, जिसमें 11322 उम्मीदवार सफल हुए हैं. इस परीक्षा में सफल हुए परीक्षार्थी माध्यमिक स्तर (क्लास 9वीं और 10वीं) के सरकारी स्कूलों में शिक्षक बनने के लिए पात्र होंगे. विदित हो कि असम माध्यमिक टीईटी परीक्षा 2020 के लिए लगभग 56 हजार उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन करवाया था. असमटीईटीपरीक्षा 2020: कटऑफ़मार्क्स असम शिक्षक पात्रता परीक्षा में सफल होने के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 60 फीसदी अंक जबकि असम के SC/ST/OBC/PwD/ परीक्षार्थियों को 55 फीसदी अंक हासिल करना जरूरी है. असमटीईटीपरीक्षापैटर्न: असम माध्यमिक टीईटी परीक्षा में कुल प्रश्नों की संख्या 200 होती है. प्रत्येक प्रश्न एक अंक का अर्थात 200 प्रश्नों के लिए 200 अंक निर्धारित है. इस परीक्षा में दो पेपर होते हैं. दोनों प्रश्नपत्रों में 100 -100 प्रश्न होंगें. दोनों प्रश्नपत्र असमी, बंगाली, बोडो, हिंदी और अंग्रेजी भाषा में होते हैं. यह OMR- आधारित है. ऑफिशियलवेबसाइटकेलिएक्लिककरेंAssam TET Final Result 2020 केलिएक्लिककरें असमशिक्षकपात्रतापरीक्षाकेपरिणामसेसंबंधितऑफिशियलनोटिफिकेशनकेलिएक्लिककरें