BIEAP AP Inter Results 2025 LIVE: आंध्र प्रदेश बोर्ड ने जारी किए इंटरमीडिएट के नतीजे, इस तरह एक क्लिक में चेक करें नतीजे
BIEAP AP Inter 1st 2nd Year Results 2025 LIVE: आंध्र प्रदेश बोर्ड आज इंटरमीडिएट का रिजल्ट जारी कर दिए हैं. रिजल्ट को छात्र-छात्राएं आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं.
एबीपी फीचर डेस्कLast Updated: 12 Apr 2025 11:46 AM

बैकग्राउंड
Andhra Pradesh Board Result LIVE: आंध्र प्रदेश के लाखों इंटरमीडिएट छात्रों के लिए आज का दिन बेहद अहम है.बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एजुकेशन, आंध्र प्रदेश (BIEAP) इंटरमीडिएट फर्स्ट और सेकेंड ईयर...More
Andhra Pradesh Board Result LIVE: आंध्र प्रदेश के लाखों इंटरमीडिएट छात्रों के लिए आज का दिन बेहद अहम है.बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एजुकेशन, आंध्र प्रदेश (BIEAP) इंटरमीडिएट फर्स्ट और सेकेंड ईयर का रिजल्ट जारी कर दिया है. छात्रों की अब आधिकारिक वेबसाइट www.bie.ap.gov.in और resultsbie.ap.gov.in पर जाकर रिजल्ट देख सकते हैं.रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपने रोल नंबर की मदद से स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. इसके अलावा एक और खास सुविधा भी दी गई है. छात्र WhatsApp पर Hi भेजकर भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं. इसके लिए व्हाट्सएप नंबर 9552300009 पर मैसेज भेजना होगा.रिजल्ट देखने के आसान स्टेप्ससबसे पहले छात्र आधिकारिक वेबसाइट bie.ap.gov.in पर जाएंफिर छात्र “AP Inter Results 2025” लिंक पर क्लिक करेंअब छात्र अपना रोल नंबर व अन्य विवरण भरेंइसके बाद छात्र का स्कोरकार्ड स्क्रीन पर देख सकते हैंफिर छात्र इसे डाउनलोड करके आगे के लिए सेव कर लेंपरीक्षा का शेड्यूल और पिछला रिकॉर्डइस साल इंटर फर्स्ट ईयर की परीक्षाएं 1 मार्च से 19 मार्च तक चलीं, जबकि सेकेंड ईयर की परीक्षाएं 3 से 20 मार्च 2025 के बीच हुईं. पिछले साल रिजल्ट भी इसी तारीख यानी 12 अप्रैल को आया था.पिछले साल का प्रदर्शन2024 में प्रथम वर्ष का पास प्रतिशत 67% और द्वितीय वर्ष का 78% रहा था. खास बात यह रही कि दोनों वर्षों में लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया था.सप्लीमेंट्री और रिवाल्यूएशन का भी मिलेगा मौकाजो छात्र अपने परिणाम से संतुष्ट नहीं होंगे, वे उत्तर पुस्तिकाओं के पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकते हैं. इसके लिए बोर्ड जल्द ही शेड्यूल और प्रक्रिया जारी करेगा.
BIEAP AP Inter Results 2025 LIVE: यहां तुरंत करें चेक