AISSEE Sainik School Entrance Exam Answer Key: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी {एनटीए} ने देश भर के सैनिक स्कूलों में कक्षा 6वीं और 9वीं में दाखिले के लिए 7 फरवरी को आयोजित आल इंडिया सैनिक स्कूल एंट्रेंस एग्जाम 2021 की आंसर की जारी कर दी है. जो स्टूडेंट्स इस परीक्षा में शामिल हुए थे वे एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर AISSEE आंसर की चेक कर सकते हैं. एजेंसी ने AISSEE ‘आंसर की’ 2021 के साथ प्रवेश परीक्षा में शामिल ही उम्मीदवारों के लिए ओएमआर शीट, रिकॉर्डेड रिस्पॉन्स भी जारी किये हैं.

जो स्टूडेंट्स 7 फरवरी 2021 को सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में शामिल हुए थे, वे ‘आंसर की’ के साथ-साथ अपने ओएमआर शीट और रिकॉर्डेड रिस्पॉन्स एनटीए की परीक्षा पोर्टल, aissee.nta.nic.in  पर विजिट करके या नीचे दिये गये डायरेक्ट लिंक से चेक कर सकते हैं.

AISSEE 2021 आंसरकी’, ओएमआरशीटऔररिकॉर्डेडरिस्पॉन्सयहांकरेंचेक 

6 मार्चतकदेखेंओएमआरशीटऔरकराएंआपत्तिदर्ज

जो स्टूडेंट्स एनटीए द्वारा जारी प्रोविजनल आंसर की के किसी प्रश्न/उत्तर पर आपत्ति दर्ज कराना चाहते हैं तो वे कल यानी 6 मार्च 2021 तक अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं. स्टूडेंट्स के लिए आंसर की, ओएमआर शीट और रिकॉर्डेड रिस्पॉन्स को परीक्षा पोर्टल पर 6 मार्च 2021 तक के लिए उपलब्ध कराया गया है.

येहैAISSEE 2021 केलिएपासिंगक्राइटेरिया

सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा {AISSEE-2021} 2021 को ऑफलाइन मोड़ में आयोजित किया गया था. इसमें सभी प्रश्न बहुविकल्पीय प्रकार थे. इस परीक्षा में पास होने के लिए स्टूडेंट्स को कम से कम 25 फीसदी मार्क्स हर विषय में और कुल 40 फीसदी औसत मार्क्स मिलने चाहिए.


Education Loan Information:

Calculate Education Loan EMI