भारतीय वायु सेना में ऑफिसर बनने का सपना देखने वाले हजारों युवाओं के लिए बड़ी खबर आई है. भारतीय वायु सेना (IAF) ने AFCAT 1 परीक्षा 2026 का परिणाम जारी कर दिया है. अब जिन उम्मीदवारों ने यह परीक्षा दी थी, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं. इस परीक्षा के नतीजे घोषित होते ही उम्मीदवारों के बीच उत्साह का माहौल है. कई महीनों की तैयारी और इंतजार के बाद अब उन्हें पता चल गया है कि वे अगले चरण के लिए चुने गए हैं या नहीं.

Continues below advertisement

AFCAT 1 परीक्षा के जरिए वायु सेना की कई शाखाओं में भर्ती की जाएगी. इसमें फ्लाइंग ब्रांच के लिए कुल 38 पद निर्धारित किए गए हैं. इसके अलावा ग्राउंड ड्यूटी की तकनीकी शाखा में भी बड़ी संख्या में पद हैं. इनमें एरोनॉटिकल इंजीनियरिंग (इलेक्ट्रॉनिक्स) और एरोनॉटिकल इंजीनियरिंग (मैकेनिकल) से जुड़े पद शामिल हैं.वहीं गैर-तकनीकी शाखा में प्रशासन, लॉजिस्टिक्स, अकाउंट्स, एजुकेशन और वेपन सिस्टम से जुड़े पद भी भरे जाएंगे. इसके अलावा मौसम विज्ञान से जुड़े पदों के लिए भी भर्ती की जाएगी.

अब होगा इंटरव्यू

Continues below advertisement

लिखित परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को अब एयर फोर्स सेलेक्शन बोर्ड (AFSB) के इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा. यह चयन प्रक्रिया का बेहद अहम चरण माना जाता है. इंटरव्यू के दौरान उम्मीदवारों की सोचने की क्षमता, आत्मविश्वास, नेतृत्व गुण और टीम में काम करने की योग्यता को परखा जाता है. इस चरण में सफल होने वाले उम्मीदवार ही आगे बढ़ पाते हैं.

किन शाखाओं के लिए होती है परीक्षा

AFCAT परीक्षा भारतीय वायु सेना की कई अलग-अलग शाखाओं में भर्ती के लिए आयोजित की जाती है. इनमें सबसे प्रमुख है फ्लाइंग ब्रांच, जहां चयनित उम्मीदवार फाइटर पायलट या ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट पायलट बनने की दिशा में आगे बढ़ते हैं.

इसके अलावा ग्राउंड ड्यूटी शाखा भी होती है, जिसमें तकनीकी और गैर-तकनीकी दोनों तरह के पद शामिल होते हैं. तकनीकी शाखा में इंजीनियरिंग से जुड़े काम होते हैं, जबकि गैर-तकनीकी शाखा में प्रशासन, लॉजिस्टिक्स, शिक्षा और अकाउंट जैसे विभाग शामिल हैं.

तीन चरणों में होती है भर्ती

भारतीय वायु सेना में अधिकारी बनने का रास्ता आसान नहीं होता. इसके लिए उम्मीदवारों को कई चरणों से गुजरना पड़ता है. पहला चरण लिखित परीक्षा होता है, जिसे AFCAT कहा जाता है. इसमें उम्मीदवारों की सामान्य ज्ञान, गणित, तर्क शक्ति और अंग्रेजी की समझ की जांच होती है.

इसके बाद दूसरे चरण में ग्रुप टेस्ट और मनोवैज्ञानिक परीक्षण होते हैं. इस दौरान उम्मीदवारों को अलग-अलग गतिविधियों में हिस्सा लेना होता है, जहां उनकी सोच, निर्णय लेने की क्षमता और टीम भावना को देखा जाता है. इसी चरण में उम्मीदवारों का व्यक्तिगत इंटरव्यू भी लिया जाता है. यहां अधिकारी यह समझने की कोशिश करते हैं कि उम्मीदवार वायु सेना की जिम्मेदारियों के लिए कितना तैयार है.

अंतिम चरण मेडिकल टेस्ट का होता है. इसमें उम्मीदवारों की शारीरिक फिटनेस और स्वास्थ्य की पूरी जांच की जाती है. जो उम्मीदवार इन सभी चरणों को सफलतापूर्वक पार कर लेते हैं, उनका नाम अंतिम मेरिट सूची में शामिल किया जाता है.

ऐसे देखें अपना रिजल्ट

उम्मीदवार AFCAT के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं. इसके लिए उन्हें अपने रजिस्टर किए गए ईमेल आईडी और पासवर्ड की जरूरत होगी. लॉगिन करने के बाद स्क्रीन पर रिजल्ट दिखाई देगा. उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सुरक्षित रखें, क्योंकि आगे की चयन प्रक्रिया में इसकी जरूरत पड़ सकती है.

यह भी पढ़ें- विवादित चैप्टर पर NCERT की सार्वजनिक माफी, सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद पूरी किताब वापस सख्ती के बाद पूरी किताब वापस


Education Loan Information:

Calculate Education Loan EMI