RBSE 9th, 11th Time Table 2021: राजस्थान बोर्ड 9वीं और 11वीं कक्षा के वार्षिक परीक्षाओं का टाइम-टेबल 2021 को जारी कर दिया गया है. माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान (आरबीएसई), अजमेर ने 9वीं और 11वीं परीक्षा का टाइम टेबल  एक पीडीएफ फाइल में खुद की ऑफिशियल वेबसाइट पर अपलोड कर दी है. जिन कैंडिडेट्स को आरबीएसई की 9वीं & 11वीं  की वार्षिक परीक्षा में शामिल होने जा रहें हैं वे यहां से डेटशीट को डाउनलोड कर सकते हैं. इस डेट शीट के जरिए सभी संबंधित स्टूडेंट्स 9वीं और 11वीं की वार्षिक परीक्षाओं के लिए विषयवार तारीखों को जान सकेंगें.

राजस्थान बोर्ड द्वारा  30 मार्च को कक्षा 9वीं और कक्षा 11वीं के छात्र-छात्राओं के लिए जारी डेट शीट के मुताबिक़, राजस्थान बोर्ड से सम्बद्ध राज्य में स्थित विद्यालयों में 9वीं कक्षा के स्टूडेंट्स के लिए वार्षिक परीक्षाओं का आयोजन 26 अप्रैल 2021 से किया जाएगा, वहीं 11वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाएं दो दिन पहले ही यानी 24 अप्रैल 2021 से शुरू होंगी.

राजस्थान बोर्ड द्वारा जारी टाइम-टेबल के अनुसार 9वीं की परीक्षाएं निर्धारित तिथियों पर सुबह की पाली में 8.30 बजे से 11.45 बजे तक और  कक्षा 11वीं की परीक्षाएं दोनों पालियों में आयोजित होगी. दूसरी पाली दोपहर में 12.30 बजे से 3.45 बजे तक आयोजित होगी.

राजस्थानबोर्ड9वींपरीक्षाकार्यक्रम 2021

  • 26 अप्रैल 2021 - अंग्रेजी
  • 28 अप्रैल 2021– विज्ञान
  • 29 अप्रैल 2021– संस्कृत, उर्दू, पंजाबी, गुजराती और सिंधी
  • 30 अप्रैल 2021– हिंदी
  • 1 मई 2021– सामाजिक अध्ययन
  • 3 मई 2021– गणित

राजस्थानबोर्ड 11वींपरीक्षाकार्यक्रम 2021

तारीखपहलीपाली  {8.30 बजेसे 11.45 बजेतक}दूसरीपाली {12.30 बजेसे 3.45 बजेतक}
24 अप्रैलड्रॉईंगइकनॉमिक्स
26 अप्रैलसमाजशास्त्र, इंफॉर्मेटिक्स प्रैक्टिस, कंप्यूटर साइंसहिंदी अनिवार्य
28 अप्रैलXअंग्रेजी अनिवार्य
29 अप्रैललोक प्रशासनसाहित्य प्रश्न पत्र
30 अप्रैलसंस्कृत साहित्यभूगोल, कृषि, अंग्रेजी टाइप
1 मई 2021गृह विज्ञानरसायन विज्ञान, कृषि रसायन, बिजनेस स्टडीज, इतिहास
3 मईअंग्रेजी साहित्यफिजिक्स, एकाउंट्स, राजनीति विज्ञान
4 मईगणित, संगीत, इंस्ट्रूमेंटल संगीत, कंठX
 

Education Loan Information:

Calculate Education Loan EMI