RBSE 12th Arts Result 2020: राजस्थान बोर्ड 12वीं आर्ट्स का रिजल्ट जारी, 90.70% स्टूडेंट्स हुए पास
राजस्थान बोर्ड 12वीं के साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम का रिजल्ट घोषित करने के बाद अब जल्द ही आर्ट्स स्ट्रीम का रिजल्ट जारी करने वाला है. स्टूडेंट्स बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं.
एबीपी न्यूज़Last Updated: 21 Jul 2020 03:59 PM

बैकग्राउंड
नई दिल्ली: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 12वीं की साइंस और कॉमर्स का रिजल्ट जारी कर दिया है, वहीं अब बोर्ड जल्द ही आर्ट्स स्ट्रीम का रिजल्ट घोषित करेगा. उम्मीद...More
नई दिल्ली: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 12वीं की साइंस और कॉमर्स का रिजल्ट जारी कर दिया है, वहीं अब बोर्ड जल्द ही आर्ट्स स्ट्रीम का रिजल्ट घोषित करेगा. उम्मीद जताई जा रही है कि इस हफ्ते या अगले हफ्ते की शुरुआत में आर्ट्स का रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा. इसको लेकर तैयारियां तेज कर दी गईं हैं. आरबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट पर परिणाम घोषित किया जाएगा.यहां देखें रिजल्टRBSE के 12वीं आर्ट्स के छात्र अपना रिजल्ट rajresults.nic.in या rajeduboard.rajasthan.gov.in या bserexam.com वेबसाइट पर लॉग इन करके देख सकते हैं. इसके अलावा स्टूडेंट्स एसएमएस के जरिए भी अपना रिजल्ट जान सकते हैं. इसके लिए उन्हें 56263 पर एसएमएस करना होगा.इसलिए देरी से आ रहा रिजल्टकोरोना वायरस महामारी के चलते बोर्ड की परीक्षाएं 19 मार्च 2020 के बाद रोक दी गईं थी. इन परीक्षाओं को बोर्ड ने 18 जून से 30 जून 2020 तक पूरा करवाया था. जिससे रिजल्ट तैयार करने का काम 30 जून 2020 के बाद शुरू हुआ. इसलिए इस साल रिजल्ट में देरी देखने को मिल रही है.मेरिट लिस्ट नहीं होगी जारीछात्रों की जानकारी के लिए बता दें कि बोर्ड पिछले कुछ सालों से मेरिट लिस्ट जारी करना बंद कर दिया है इसलिए इस बार भी बोर्ड ने अभी तक जारी किए गए किसी भी रिजल्ट में मेरिट लिस्ट जारी नहीं की है और आर्ट्स स्ट्रीम में भी बोर्ड मेरिट लिस्ट जारी नहीं करेगा.साइंस और कॉमर्स का आ चुका है रिजल्टआरबीएसई ने 2020 की बोर्ड परीक्षाओं में अभी फिलहाल 12वीं कक्षा की साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम का ही रिजल्ट जारी किया है. दोनों स्ट्रीमों में हर बार की तरह ही इस बार भी लड़कियों ने ही बाजी मारी है. जहां 12वीं कक्षा के साइंस स्ट्रीम के कुल 91.96% रिजल्ट में से 94.90% लड़कियों ने सफलता हासिल की थी. वहीं कॉमर्स स्ट्रीम के कुल 94.49% रिजल्ट में से 96.94% लड़कियों ने सफलता हासिल की है. साइंस स्ट्रीम में कुल 90.16% लड़कों ने और कॉमर्स स्ट्रीम में कुल 93.18% लड़कों ने परीक्षा पास की है.
राजस्थान बोर्ड ने कक्षा 12वीं आर्ट्स का रिजल्ट घोषित कर दिया है. कुल 90.70 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए हैं. पिछली साल 12वीं आर्ट्स में लगभग 88 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए थे. इस साल का रिजल्ट पिछली वर्ष की तुलना में बेहतर रहा है.