RBSE 10th 12th Datesheet 2020: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (आरबीएसई) ने कक्षा 10वीं और 12वीं की शेष परीक्षाओं के लिए रिवाइज्ड एग्जाम शेड्यूल जारी कर दिया है. राजस्थान बोर्ड द्वारा जारी डेट शीट (रिवाइज्ड शेड्यूल) के अनुसार आरबीएसई 12वीं की पेंडिंग परीक्षाएं 18 जून 2020 से शुरू होगी तथा इस परीक्षा का अंतिम पेपर 30 जून को संपन्न होगा. जबकि आरबीएसई 10वीं की शेष परीक्षाएं 27 जून से 30 जून के बीच आयोजित की जाएगी.

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कुछ दिन पहले बोर्ड की 10 वीं और 12 वीं की पेंडिंग परीक्षाओं को जून माह में आयोजित करवाने का फैसला लिया था. इस फैसले के आलोक में राजस्थान बोर्ड ने कक्षा 10वीं और 12वीं की शेष परीक्षाओं की डेट शीट जारी कर दी है. इस रिवाइज्ड टाइम टेबल के मुताबिक़ परीक्षार्थी यह जान सकेंगें कि उनका कौनसा पेपर किस दिन आयोजित किया जायेगा.

रिवाइज्ड डेटशीट के अनुसार माध्यमिक (व्यावसायिक) की पेंडिंग रह गई परीक्षायें 27 जून को जबकि उच्च माध्यमिक (व्यावसायिक) की शेष परीक्षा 20 जून को आयोजित की जानी है. वहीं प्रवेशिका की शेष परीक्षाएं 27 से 30 जून के मध्य तथा वरिष्ठ उपाध्याय की परीक्षा 18 से 30 जून के मध्य आयोजित की जायेंगी.

राजस्थानबोर्ड 10वींपरीक्षाडेटशीट (रिवाइज्ड) 2020 

दिनांकविषयकानाम
29 जून 2020सामाजिक विज्ञान
30 जून  2020गणित

राजस्थानबोर्ड 12वींपरीक्षाडेटशीट (रिवाइज्ड) 2020 

दिनांकविषयकानाम
18 जूनगणित
19जूनसूचना प्रौद्योगिकी और प्रोग्रामिंग
22 जूनभूगोल/व्यवसाय अध्ययन
23 जूनगृहविज्ञान
24 जूनचित्रकला
25 जूनहिन्दी साहित्य, उर्दू साहित्य, सिन्धी साहित्य, गुजराती साहित्य, पंजाबी साहित्य, राजस्थान साहित्य, फारसी, प्राकृत भाषा/टंकणलिपि (अंग्रेजी)
26 जूनसंस्कृत साहित्य
27 जूनअंग्रेजी साहित्य/टंकण लिपि (हिंदी)
29 जूनकंठसंगीत/नृत्य कत्थक/वाद्य संगीत
30 जूनमनोविज्ञान

राजस्थानबोर्डरिवाइज्डडेटशीट 2020 केलिएक्लिककरें


Education Loan Information:

Calculate Education Loan EMI