NTA UGC NET 2021: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से यूजीसी नेट 2021 की परीक्षा (राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा- 2021) के लिए नोटिफिकेशन जारी किया जा चुका है. इसके पहले केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने यूजीसी नेट परीक्षा की तारीखों का ऐलान कर दिया है. जो कैंडिडेट्स एनटीए यूजीसी नेट 2021 की परीक्षा के लिए अप्लाई करना चाहते हैं वे NTA NET की आधिकारिक वेबसाइट  www.nta.ac.in, ugcnet.nta.nic.in से 2 फवरी से 2 मार्च 2021 तक अपने आवेदन अप्लाई कर सकते हैं. यूजीसी नेट 2021 परीक्षा को देश के कई प्रमुख शहरों में 2, 3, 4, 5, 6, 7, 10, 11, 12, 14 और 17 मई 2021 तक आयोजित की जायेगी.

NTA UGC NET 2021: महत्वपूर्ण तारीखें

  • NTA UGC NET 2021 कानोटिफिकेशनजारीहोनेकीतारीख2 फरवरी 2021
  • NTA UGC NET 2021 केलिएऑनलाइनआवेदनअप्लाईकरनेकीप्रारंभिकतारीख: 2 फरवरी 2021
  • ऑनलाइनआवेदनकरनेकीअंतिमतारीख: 2 मार्च 2021
  • आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख: 3 मार्च रात 11.50 बजे तक
  • आवेदन फॉर्म में सुधार करने की तारीख: 5 मार्च से 9 मार्च तक
  • परीक्षाकीतारीख: 2 से 7 मई, 10 से 12 मई, 14 मई और 17 मई 2021

आवेदन शुल्क:

  • अनारक्षित कैंडिडेट्स के लिए- 1000 /=रुपये
  • जनरल कटेगरी के ईडब्ल्यूएस और ओबीसी उम्मीदवारों के लिए- 500/= रुपये
  • एससी, एसटी और ट्रांसजेंडर कटेगरी के उम्मीदवारों के लिए – 250/= रुपये

NTA UGC NET 2021: परीक्षा पैटर्न

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा जारी ऑफिशियल नोटिफिकेशन के अनुसार, NTA UGC NET 2021 परीक्षा में प्रथम और द्वितीय पेपरों को मिलाकर कुल 300 अंक के प्रश्न पूछे जाएंगे. पहले पेपर में प्रश्नों की संख्या 50 और सेकेंड पेपर में प्रश्नों की संख्या 100 होगी. प्रथम प्रश्नपत्र 100 अंक और द्वितीय प्रश्नपत्र 200 अंक का होगा. परीक्षा में सभी ऑब्जेक्टिव टाइप प्रश्न पूछे जाएंगे.

दो पालियों में होगी यूजीसी नेट 2021 परीक्षा

यूजीसी नेट परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड होगी. एनटीए यूजीसी नेट परीक्षा दो पाली में होगी पहली पाली 9-12 और दूसरी पाली 3 बजे से शाम 6 बजे तक होगी. परीक्षा कुल 3 घंटे की होगी.


Education Loan Information:

Calculate Education Loan EMI