NTA All India Sainik Schook Entrance Exam 2020-21: देश के सभी 33 सैनिक स्कूलों में कक्षा 6वीं और 9वीं में दाखिले के लिए होने वाली प्रवेश परीक्षा का आयोजन 10 जनवरी 2021 को किया जायेगा. इसके लिए ऑनलाइन एप्लीकेशन की प्रक्रिया शुरू हो गई है. जो स्टूडेंट्स इसके लिए अप्लाई करना चाहते हैं वे अपने आवेदन ऑनलाइन माध्यम से 19 नवंबर 2020 तक अप्लाई करें. इसके बाद अप्लाई करने वाले आवेदन को स्वीकार नहीं किया जायेगा. उम्मीदवार aissee.nta.nic.in पर पंजीकरण के बाद आवेदन जमा कर सकेंगे. इस साल सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा का आयोजन नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (राष्ट्रीय परीक्षण एजेन्सी -एनटीए) करवाएगी. इस बारे में विस्तृत जानकारी बुलेटिन एनटीए की साइट पर उपलब्ध है.

Details Notification 

जैसा कि ज्ञात है कि आल इंडिया सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा का आयोजन 10 जनवरी 2021 को होगा. इसके लिए स्टूडेंट्स अपनी तैयारी में जुट गए होंगें. तैयारी करने वाले स्टूडेंट्स को पिछले वर्षों के पेपर को हल करने के साथ-साथ सेलेबस पर भी ध्यान रखना चाहिए. उन्हें गणित के पोर्शन  पर तुलनातमक रूप से अधिक ध्यान देना चाहिए. क्योंकि इस भाग में अन्य भाग से दो गुना प्रश्न पूंछे जाते हैं. साथ ही इसके एक प्रश्न को हल करने पर कक्षा 6 वीं के लिए 3 अंक और कक्षा 9 वीं के लिए 4 अंक मिलते हैं जबकि अन्य भाग के एक प्रश्न पर केवल 2 अंक निर्धारित है.  नीचे दी गई टेबल को देखने से यह स्पष्ट हो जायेगा.

For Class 6th 
SectionTopicNumber of QuestionMarks for each correct AnswerTotal Marks
AMathematics503150
BIntelligence25250
CLanguage25250
DGeneral Knowledge25250
Total125300
  For Class 9th
SectionTopicNumber of QuestionMarks for each correct AnswerTotal Marks
AMathematics504200
BIntelligence25250
CEnglish25250
DGeneral Science25250
ESocial Science25250
Total150400
 CSIR UGC NET June 2020 का एडमिट कार्ड जारी, 19 नवंबर से होगी परीक्षा

Education Loan Information:

Calculate Education Loan EMI