देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET UG को लेकर बड़ा बदलाव सामने आया है. न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने सुप्रीम कोर्ट में बताया है कि वर्ष 2027 से NEET UG परीक्षा को कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट यानी CBT मोड में आयोजित करने के लिए तैयार है. इस बदलाव का उद्देश्य परीक्षा प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, सुरक्षित और तकनीकी रूप से मजबूत बनाना बताया जा रहा है.

Continues below advertisement

अब तक NEET UG परीक्षा ऑफलाइन पेन और पेपर मोड में आयोजित होती रही है. लेकिन आने वाले समय में छात्रों को कंप्यूटर पर परीक्षा देनी पड़ सकती है. NTA ने संकेत दिए हैं कि तकनीकी तैयारियां तेजी से की जा रही हैं ताकि 2027 तक ऑनलाइन परीक्षा प्रणाली पूरी तरह लागू की जा सके.

सुप्रीम कोर्ट में क्या हुआ

Continues below advertisement
  • NTA ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि वह 2027 से NEET UG को कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) मोड में कराने के लिए तैयार है.
  • एजेंसी ने कहा कि यह फैसला केंद्र सरकार और स्वास्थ्य मंत्रालय से सलाह के बाद लिया जाएगा.
  • हाई लेवल एक्सपर्ट कमेटी ने भी NEET UG को पेन-पेपर मोड से CBT मोड में बदलने की सिफारिश की है.
  • NTA ने बताया कि उसकी लगभग सभी बड़ी परीक्षाएं पहले से ही ऑनलाइन मोड में कराई जा रही हैं.

    यह भी पढ़ें - UP में सरकारी नौकरी का बड़ा मौका, 2285 पदों पर निकली भर्ती; चेक​ कर लें डिटेल्स

छात्रों को मिलेगा नया परीक्षा अनुभव

CBT मोड लागू होने के बाद छात्रों को स्क्रीन पर प्रश्न पढ़कर ऑनलाइन उत्तर दर्ज करने होंगे. इससे OMR शीट से जुड़ी गलतियों की संभावना कम होगी. साथ ही रिजल्ट जारी करने की प्रक्रिया भी पहले से तेज हो सकती है. हालांकि कई छात्रों के लिए डिजिटल परीक्षा प्रणाली नई चुनौती भी बन सकती है.

सुरक्षा और पारदर्शिता पर रहेगा फोकस

हाल के वर्षों में NEET परीक्षा को लेकर पेपर लीक और गड़बड़ी के मामले चर्चा में रहे हैं. ऐसे में NTA अब तकनीक आधारित परीक्षा प्रणाली अपनाने पर जोर दे रहा है.एजेंसी का मानना है कि ऑनलाइन परीक्षा से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होगी और परीक्षा प्रक्रिया अधिक पारदर्शी बन सकेगी.

ये भी पढ़ें-UP Recruitment 2026: 12वीं पास युवाओं के लिए 722 पदों पर भर्ती, जानें योग्यता से लेकर आवेदन तक पूरी डिटेल्स


Education Loan Information:

Calculate Education Loan EMI