NEET UG 2026 Result: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी एनटीए ने नीट यूजी 2026 री एग्जाम का रिजल्ट जारी कर दिया है. इस बार करीब 20 लाख उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, जिनमें से 11.21 लाख अभ्यर्थियों ने मेडिकल, डेंटल, आयुष और दूसरे अंडरग्रेजुएट मेडिकल कोर्स में एडमिशन के लिए क्वालीफाई किया है. रिजल्ट जारी होने के बाद अब मेडिकल काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी है. वहीं आपको बता दे कि इस साल परीक्षा का आयोजन 21 जून को देश के 551 शहरों और विदेश के 14 शहरों में बने 543 परीक्षा केंद्र पर 13 भाषाओं में किया गया था. एनटीए के अनुसार रिजल्ट समय पर जारी किए गए, ताकि काउंसलिंग और एडमिशन प्रक्रिया निर्धारित शेड्यूल में पूरी की जा सके. ऐसे में चलिए अब आपको बताते हैं कि एनटीए यूजी 2026 रिजल्ट में किस राज्य के सबसे ज्यादा छात्रों ने बाजी मारी है और स्टेट वाइज क्वालीफाइंग उम्मीदवारों का पूरा आंकड़ा क्या है. 

Continues below advertisement

उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा उम्मीदवार हुए सफल 

एनटीए के आंकड़ों के अनुसार उत्तर प्रदेश से सबसे अधिक 1.70 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों ने नीट यूजी 2026 में सफलता हासिल की. वहीं लक्षद्वीप से सबसे कम 43 उम्मीदवार क्वालीफाई हुए हैं. एजेंसी ने बताया कि देश के लगभग सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के अभ्यर्थियों ने परीक्षा में सफलता हासिल की है. 

Continues below advertisement

इन टॉप 10 राज्यों के ज्यादा बच्चों ने मारी बाजी

एनटीए की ओर से जारी राज्यवार आंकड़ों के अनुसार नीट यूजी 2026 में उत्तर प्रदेश के बाद इन राज्यों में सबसे ज्यादा क्वालीफाई उम्मीदवार थे. वहीं एनटीए की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार उत्तर प्रदेश न केवल मेडिकल प्रवेश परीक्षा में सफल उम्मीदवारों की संख्या में बल्कि कुल भागीदारी के मामले में भी सबसे आगे रहा.

  • उत्तर प्रदेश: 1,70,770 क्वालिफाइड उम्मीदवार
  • राजस्थान: 1,33,140 क्वालिफाइड उम्मीदवार
  • महाराष्ट्र: 1,07,304 क्वालिफाइड उम्मीदवार
  • बिहार: 68,968 क्वालिफाइड उम्मीदवार
  • कर्नाटक: 65,901 क्वालिफाइड उम्मीदवार
  • तमिलनाडु: 61,306 क्वालिफाइड उम्मीदवार
  • पश्चिम बंगाल: 52,746 क्वालिफाइड उम्मीदवार
  • केरल: 51,782 क्वालिफाइड उम्मीदवार
  • गुजरात: 38,146 क्वालिफाइड उम्मीदवार
  • तेलंगाना: 38,026 क्वालिफाइड उम्मीदवार 

कुल 11.21 लाख उम्मीदवारों ने किया क्वालीफाई 

इस बार कुल 11.21 लाख उम्मीदवार परीक्षा में सफल हुए हैं, इनमें 58 प्रतिशत से ज्यादा महिलाएं शामिल है. महिलाओं का क्वालिफिकेशन प्रतिशत पुरुषों की तुलना में थोड़ा ज्यादा रहा. वहीं परीक्षा में कुल 138 उम्मीदवारों ने 690 या उससे ज्यादा अंक हासिल किए, जबकि 19 उम्मीदवारों ने 700 से ज्यादा अंक हासिल किए. एनटीए के अनुसार 1,492 उम्मीदवारों ने 650 से उससे ज्यादा, 10,160 उम्मीदवारों ने 600 या उससे ज्यादा और 90,780 उम्मीदवारों ने 500 या उससे ज्यादा अंक प्राप्त किए हैं. 

ये भी पढ़ें-NEET UG 2026 AIR 4 Ayush Bhalotia: बिहार के लाल ने कर दिखाया कमाल! NEET में AIR-4, अब AIIMS Delhi में होगा दाखिला

ओबीसी वर्ग से सबसे ज्यादा क्वालीफाइंग उम्मीदवार 

कैटेगरी वाइज रिजल्ट की बात करें तो सबसे ज्यादा 5.12 लाख उम्मीदवार ओबीसी एनसीएल वर्ग से क्वालीफाई हुए हैं. इसके अलावा जनरल कैटेगरी से 2.91 लाख, एससी से 1.59 लाख, जनरल ईडब्ल्यूएस से 95,026, एसटी से 63,716, पीडब्ल्यूडी बीडी से 3,666 और पीडब्ल्यूडी से 303 उम्मीदवार क्वालीफाई हुए हैं. 

13 भाषाओं में हुई थी परीक्षा 

नीट यूजी 2026 का आयोजन हिंदी, अंग्रेजी समेत कुल 13 भाषाओं में किया गया था. परीक्षा में करीब 20 लाख उम्मीदवार शामिल हुए थे. एनटीए ने रिजल्ट जारी करने से पहले अंतिम आंसर की भी जारी की थी और बताया था कि मूल्यांकन प्रक्रिया को इस बार ज्यादा पारदर्शी बनाने के लिए अलग-अलग चरणों को समांतर तरीके से पूरा किया गया है.

ये भी पढ़ें-NEET UG 2026 Topper: पेपर रद्द होने पर रो पड़े थे आर्यन गुप्ता, फिर 16 घंटे की पढ़ाई से बने ऑल इंडिया टॉपर


Education Loan Information:

Calculate Education Loan EMI