MP High Court Prelims Admit Card 2020: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने डिस्ट्रिक्ट जज एंट्री लेवल प्रीलिम्स परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. एमपीएचजेएस प्रीलिम्स परीक्षा एडमिट कार्ड हाईकोर्ट की ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है. वे परीक्षार्थी जिन्होंने इस परीक्षा के लिए अप्लाई किया था, वे अपने एडमिट कार्ड एमपी हाईकोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं.  परीक्षार्थियों को चाहिए कि वे तुरंत अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें क्योंकि ऑनलाइन परीक्षा 16 मार्च 2020 को होगी. परीक्षार्थी चाहें तो नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक के माध्यम से भी अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. एमपीहाईकोर्ट एचजेएसप्रीलिम्सएडमिटकार्ड 2020 डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें एमपीहाईकोर्टडिस्ट्रिक्टजजप्रीलिम्सपरीक्षापैटर्न मध्य प्रदेश हाई कोर्ट डिस्ट्रिक्ट जज एंट्री लेवल प्रीलिम्स परीक्षा में सभी प्रश्न बहुविकल्पीय प्रकार के होंगें. यह परीक्षा ऑनलाइन माध्यम से आयोजित की जायेगी. सभी प्रश्नों को हल करने के लिए 2 घंटे का समय निर्धारित है. इस परीक्षा में कुल 150 प्रश्न होंगें. प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक दिए जायेंगें. गलत उत्तर के लिए कोई अंक नहीं काटा जायेगा. चयनप्रक्रिया:  जिला जज एंट्री लेवल के पदों पर उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक परीक्षा/ मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार के माध्यम से होगा. प्रारंभिक परीक्षा एक प्रकार की स्क्रीनिंग परीक्षा है. जो इस परीक्षा में सफल घोषित होगा उसे मुख्य परीक्षा में शामिल किया जायेगा. मुख्य परीक्षा में सफल उम्मीदवार को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा. मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार कि जायेगी. इसी लिस्ट के आधार पर योग्यतम उम्मीदवारों का चयन इन पदों के लिए किया जायेगा. ऑफिशियलवेबसाइटकेलिएक्लिककरें 

Education Loan Information:

Calculate Education Loan EMI