JSSC Staff Nurse Answer Key 2022: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा ग्रेड ए नर्स (Grade A Nurse) के पदों के लिए हुई लिखित परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी गई है. जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे वह आधिकारिक साइट jssc.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. इन पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन 16 जुलाई 2022 को हुआ था.

इस भर्ती अभियान के द्वारा नर्स ग्रेड ए के कुल 350 पदों पर भर्ती की जानी है. इस परीक्षा का आयोजन सीबीटी मोड (CBT) में किया गया था. इन पदों पर आवेदन करने के लिए प्रक्रिया 12 मई 2022 से शुरू होकर 11 जून 2022 तक चली थी. जिसके लिए अधिकतम योग्यता बीएससी नर्सिंग की डिग्री मांगी गई थी. परीक्षा में शामिल उम्मीदवार प्रोविजनल आंसर-की पर आधिकारिक साइट पर जाकर 26 जुलाई 2022 तक आपत्ति दर्ज करा सकते हैं. प्रोविजनल आंसर-की पर प्राप्त आपत्तियों के निपटारे के बाद फाइनल आंसर-की और रिजल्ट घोषित जारी कर दिया जाएगा. उम्मीदवारों का चयन चयन लिखित परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन के जरिए होना है.

इस प्रकार चेक करें आंसर की

  • स्टेप 1: आंसर की चेक करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jssc.nic.in पर जाएं.
  • स्टेप 2: इसके बाद उम्मीदवार होम पेज पर दिए गए Answer सेक्शन में जाएं.
  • स्टेप 3: अब उम्मीदवार Model Answer के लिंक पर क्लिक करें.
  • स्टेप 4: इसके बाद उम्मीदवार Tentative Answer Key of Grade “A” Nurse RIMS Competitive Examination-2022 के लिंक पर क्लिक करें.
  • स्टेप 5: अब आंसर-की उम्मीदवार  की स्क्रीन पर आ जाएगी.
  • स्टेप 6: उम्मीदवार आंसर की चेक करें और इसका प्रिंट आउट निकाल लें.

​​Government Jobs 2022: इस राज्य में होगी सहायक कृषि अधिकारी के बम्पर पदों पर भर्ती, ​29 जुलाई से कर सकेंगे आवेदन

​​UPSC Success Story: कबाड़ी बनना चाहता था ये आईएएस, आज किसी स्टार से कम नहीं


Education Loan Information:

Calculate Education Loan EMI