UPPSC BEO Recruitment 2019: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा बेसिक शिक्षा में ब्लॉक एजुकेशन ऑफिसर के 309 पदों पर भर्ती करने के लिए विज्ञापन जारी करके बी.एड. और एल.टी. योग्यताधारी अभ्यर्थियों के लिए हैप्पी न्यू इयर की सौगात दी है. बी.एड. और एल.टी. योग्यताधारी अपना आवेदन किसी भी स्थिति में 13 जनवरी 2020 तक केवल ऑनलाइन माध्यम से कर सकते हैं.
महत्वपूर्णदिनांक:
ब्लॉक एजुकेशन ऑफिसर के इन 309 पदों पर, ऑनलाइन मोड के माध्यम से परीक्षा शुल्क जमा करने की लास्ट डेट 10 जनवरी 2020 है जबकि ऑनलाइन आवेदन अप्लाई करने की लास्ट डेट 13 जनवरी 2020 है.
ब्लॉकएजुकेशनऑफिसरपदकेलिएजारीकुलरिक्तपदोंकीसंख्या: 309 पद
पदोंकाविवरण:
ब्लाक एजुकेशन ऑफिसर – 309 पद.
पात्रतामापदंड:
शैक्षिकअर्हता:
बीईओ के पद पर आवेदन करने के लिए आवेदक के पास सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बी.एड. की डिग्री या इसके समकक्ष डिग्री.अथवा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय अथवा गवर्नमेंट ट्रेनिंग कॉलेज से एल.टी. में डिप्लोमा.या इसके समतुल्य डिग्री होना अनिवार्य है.
नोट: ऐसे अभ्यर्थी जिन्होंने एजुकेशन से स्नातक किया है वे अभ्यर्थी आवेदन के पात्र नहीं हैं. शैक्षिक योग्यता के बारे में शेष अन्य जानकारी प्राप्त करने के लिए यू.पी.पी.एस.सी. की ऑफिसियल वेबसाइट पर लॉग इन करें.
आयुसीमा:
- इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले आवेदकों की आयु की गणना 01 जुलाई 2019 से की जाएगी.
- इन पदों पर अप्लाई करने के लिए पात्र अभ्यर्थियों की उम्र कम से कम 21 साल और अधिक से अधिक 40 वर्ष होनी चाहिए.
- उच्च आयु सीमा में छूट की विस्तृत जानकारी के लिए विज्ञापन का अवलोकन करें.
परीक्षाशुल्क: परीक्षा शुल्क केवल ऑनलाइन ही स्वीकार होगा.
- 125/- रुपये, परीक्षा शुल्क अनारक्षित/ओ.बी.सी./ई.डब्ल्यू.एस.के आवेदकों के लिए रखा गया है.
- 65/- रुपये, एस.सी./एस.टी. और एक्स सर्विस मैन के लिए निर्धारित है.तथा
- 25/-रुपये, हैंडीकैप्ड अभ्यर्थियों के लिए निर्धारित किया गया है.
चयनप्रक्रिया: चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा. जानकारी के लिए नोटिफिकेशन का विस्तृत अवलोकन करें.
वेतनमान: पे बैंड 9300/- से 34800/- रुपये एवं ग्रेड-पे 4800/- रुपये है.
Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI