Tripura Teacher Recruitment Board: त्रिपुरा शिक्षक भर्ती बोर्ड ने त्रिपुरा टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट 2019 का रिजल्ट जारी कर दिया है. जिन उम्मीदवारों ने टीटीईटी 2019 की परीक्षा दिया था वो बोर्ड की आफिशियल वेबसाइट पर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं. त्रिपुरा टीचर रिक्रूटमेंट बोर्ड ने यह रिजल्ट 9 दिसंबर को जारी किया था. त्रिपुरा शिक्षक भर्ती बोर्ड द्वारा त्रिपुरा टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट 2019 पेपर I का आयोजन 26 अक्टूबर को तथा त्रिपुरा टीईटी 2019 परीक्षा पेपर II का आयोजन 20 अक्टूबर को किया गया था. त्रिपुरा अध्यापक पात्रता परीक्षा 2019 देने के बाद से ही सभी छात्र त्रिपुरा अध्यापक पात्रता परीक्षा परिणाम 2019 का इंतजार कर रहे थे. आज आकर छात्रों का इंतजार खत्म हो गया.
दस्तावेजोंकीजांचकाकार्यक्रम जो अभ्यर्थी त्रिपुरा अध्यापक पात्रता परीक्षा 2019 में उत्तीर्ण हो गए हैं वे अपने दस्तावेजों की जांच के लिए निम्नलिखित कार्यक्रमों के अनुसार अपने दस्तावेज का वेरीफिकेशन कराएँ.
त्रिपुराअध्यापकपात्रतापरीक्षा 2019 पेपर II- 16 दिसंबर 2019- वे छात्र (सभी वर्ग) जिन्होंने परीक्षा में 94 या उससे अधिक अंक प्राप्त किये हैं.
- 17 दिसंबर 2019- वे छात्र (सभी वर्ग) जिन्होंने परीक्षा में 90 और 93 के मध्य अंक प्राप्त किये हैं.
- 18 दिसंबर 2019- वे एससी/एसटी और विकलांग छात्र जिन्होंने परीक्षा में 80 और 89 के मध्य अंक प्राप्त किये हैं.
त्रिपुराअध्यापकपात्रतापरीक्षा 2019 पेपर I- 19 दिसंबर 2019- वे छात्र (सभी वर्ग) जिन्होंने परीक्षा में 91 या उससे अधिक अंक प्राप्त किये हैं.
- 20 दिसंबर 2019- वे छात्र (सभी वर्ग) जिन्होंने परीक्षा में 90 अंक प्राप्त किये हैं. इसके अलावा वे एससी/एसटी और विकलांग छात्र जिन्होंने परीक्षा में 83 और 89 के मध्य अंक प्राप्त किये हैं.
त्रिपुराटीईटी 2019 कीआंसरकीकबआयेगी? त्रिपुरा शिक्षक भर्ती बोर्ड ने त्रिपुरा टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट 2019 का रिजल्ट जारी करने बाद अब त्रिपुरा टीईटी 2019 की आंसर की जारी करेगा. यह आंसर की त्रिपुरा शिक्षक भर्ती बोर्ड की आधिकारिक साईट पर अपलोड की जाएगी. सभी छात्र या उसके संबंधी आंसर की वहीँ से देख सकते हैं और चाहें तो डाउनलोड भी कर सकते हैं. त्रिपुरा शिक्षक भर्ती बोर्ड की अधिसूचना के अनुसार त्रिपुरा टीईटी 2019 की आंसर की 20 दिसंबर को जारी की जायेगी. त्रिपुरा टीईटी 2019 की आंसर की डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकातिक साईट को लॉग इन करें उसके बाद अप्लाई ऑनलाइन पर क्लिक करें. तत्पश्चात आई डी और पासवर्ड इंटर करें. उसके पश्चात स्क्रीन पर आपकी ओएमआर सीट आ जायेगी.
Provisional Result T-TET-2019 Paper-IProvisional Result T-TET-2019 Paper-II Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI