UPSC Recruitment 2022: सरकारी नौकरी की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है. संघ लोक सेवा आयोग की तरफ से कई पदों पर वैकेंसी निकाली गई है. इन पदों पर आवेदन करने वाले इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है और आवेदन करने की अंतिम तिथि 16 जून 2022 है. 

इस भर्ती प्रक्रिया के तहत ड्रग इंस्पेक्टर, मास्टर, मिनरल ऑफिसर, असिस्टेंट शिपिंग मास्टर और असिस्टेंट डायरेक्टर, सीनियर लेक्चरर (टेक्सटाइल प्रोसेसिंग), और अन्य पदों (UPSC Recruitment 2022) को भरने के लिए आवेदन मांगे हैं. इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 161 पदों पर वैकेंसी निकाली गई है. 

महत्वपूर्ण तिथियांऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि: 16 जून 2022

वैकेंसी डिटेल्सड्रग इंस्पेक्टर – 3 पदअसिस्टेंट कीपर – 1 पदमास्टर – 1 पदमिनरल ऑफिसर – 20 पदअसिस्‍टेंट शिपिंग मास्टर और असिस्‍टेंट डायरेक्‍टर – 20 पदसीनियर लेक्चरर (टेक्सटाइल प्रोसेसिंग) – 2 पदवाइस प्रिंसिपल- 131 पदसीनियर लेक्चरर (सामुदायिक चिकित्सा) – 1 पद

योग्यता मानदंडइन विभिन्न पदों पर अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता मांगी गई है. कुछ पदों पर 10वीं और 12वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, तो कुछ पदों पर ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट कैंडिडेट्स आवेदन के योग्य हैं. जबकि अन्य पदों पर संबंधित ट्रेड में डिग्री या डिप्लोमा हासिल कर चुके उम्मीदवार आवेदन कर सकेंगे.

आवेदन शुल्क इन पदों पर आवेदन करने वाले अनारक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क के तौर पर 25 रुपए जमा करने होंगे. वहीं एससी, एसटी, दिव्यांग व महिला अभ्यर्थियों को कोई आवेदन शुल्क नहीं देना होगा. 

​​Jobs 2022: इस राज्य में निकली काउंसलर के पदों पर भर्ती, ये​​ उम्मीदवार जल्द करें आवेदन

​​Railway Recruitment 2022: रेलवे में होगी 3600 से अधिक पदों पर भर्ती, ये उम्मीदवार कर सकते हैं आवेदन

 


Education Loan Information:

Calculate Education Loan EMI