SBI Jobs 2022: बैंक में नौकरी करने की इच्छा है तो आपके लिए अच्छी खबर है. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने एक भर्ती नोटिफिकेशन जारी किया है, जिसके अनुसार एसबीआई में 54 पद पर भर्ती की जाएगी. इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है. आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर आवेदन करना होगा. भर्ती के लिए अप्लाई करने की आखिरी तारीख 29 दिसंबर 2022 है.
ये है रिक्ति विवरणएसबीआई की ओर से आयोजित इस भर्ती अभियान के तहत 54 पद पर भर्ती की जाएगी. जिनमें रेगुलर और संविदा दोनों के पद शामिल हैं.
ऐसे होगा चयनइस भर्ती अभियान के तहत रेगुलर पोजीशन के लिए अप्लाई करने वाले उम्मीदवारों को ऑनलाइन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू में शामिल होना होगा. वहीं, संविदा के पद पर उम्मीदवारों की भर्ती के लिए उन्हें इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा.
इतना देना होगा आवेदन शुल्कइस भर्ती अभियान के लिए अप्लाई करने के लिए अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा. सामान्य / ईडब्ल्यूएस / ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 750 रुपये का भुगतान करना होगा. जबकि अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / पीडब्ल्यूडी श्रेणी के उम्मीदवारों को शुल्क भुगतान से छूट दी गई है.
ऐसे करें अप्लाई
- स्टेप 1: सबसे पहले उम्मीदवार एसबीआई की आधिकारिक साइट sbi.co.in/web/careers पर जाएं
- स्टेप 2: इसके बाद होमपेज पर रिक्रूटमेंट टैब पर क्लिक करें
- स्टेप 3: फिर उम्मीदवार “ऑनलाइन आवेदन करें” लिंक पर क्लिक करें
- स्टेप 4: इसके बाद उम्मीदवार रजिस्टर करें और आवेदन प्रक्रिया के साथ आगे बढ़ें
- स्टेप 5: अब उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरें
- स्टेप 6: इसके बाद दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क का भुगतान करें
- स्टेप 7: फिर उम्मीदवार फॉर्म जमा करें
- स्टेप 8: अंत में उम्मीदवार भविष्य के लिए आवेदन पत्र का प्रिंट आउट निकाल लें
यह भी पढ़ें-
Jobs 2022: डेवलपमेंट ऑफिसर के पद पर निकली वैकेंसी, ग्रेजुएट्स करें अप्लाई, लाखों में है सैलरी
Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI