RSMSSB Pharmacist Exam Date declared 2020: राजस्थान अधीनस्थ और मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड (RSMSSB) ने फार्मासिस्ट सीधी भर्ती परीक्षा 2018 की परीक्षा तिथि घोषित कर दी है.  अब RSMSSB  फार्मासिस्ट परीक्षा 2018 का आयोजन 19 अप्रैल 2020 को राज्य के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों पर किया जायेगा.  आरएसएमएसएसबी फार्मासिस्ट परीक्षा का समय और परीक्षा केंद्र का विस्तृत विवरण राजस्थान अधीनस्थ और मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड द्वारा जारी एडमिट कार्ड पर अंकित रहेगा. राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने फार्मासिस्ट सीधी भर्ती परीक्षा तिथि की घोषणा दिनांक 24 फरवरी 2020 को की है.  इसी के साथ बोर्ड ने लिब्रेरियन ग्रेड – 3 परीक्षा 2018 और कृषि अन्वेषक सीधी भर्ती परीक्षा 2019 के तिथियों की भी घोषणा की है. जिन अभ्यर्थियों ने राजस्थान फार्मासिस्ट सीधी भर्ती परीक्षा 2019 के लिए आवेदन किये थे वे परीक्षा तिथि के बारे में विस्तृत जानकरी बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट से या फिर नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके जान सकते हैं. राजस्थान फार्मासिस्ट सीधी भर्ती 2019 परीक्षा तिथि के लिए क्लिक करें. चयनप्रक्रिया: राजस्थान में फार्मासिस्ट के पदों पर उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और अनुभव के आधार पर प्राप्त अंकों के आधार पर किया जायेगा. लिखित परीक्षा के लिए 70% अंक और अनुभव के लिए 30% अंक निर्धारित किया गया है. अनुभव के आधार पर उम्मीदवारों को बोनस अंक भी दिए जाने का प्रावधान है. उम्मीदवारों के पास एक वर्ष के अनुभव के लिए 10%  अंक मिलेंगे. एक वर्ष का आशय 365 दिन से है. वेतनमान: फार्मासिस्ट के पदों पर नियुक्त किये गए उम्मीदवारों को सातवें वेतनमान के आधार पर पे मैट्रिक्स लेवल 10 के अनुसार पेय किया जायेगा.  आधिकारिकवेबसाइटहेतुक्लिककरेंRSMSSB फार्मासिस्टपरीक्षातिथिहेतुक्लिककरें  

Education Loan Information:

Calculate Education Loan EMI