RRC Western Railway Scouts & Guides Quota Recruitment 2020: RRC Western Railway आरआरसी पश्चिम रेलवे वर्ष 2019-20 के लिए स्काउट और गाइड कोटा के अगेंस्ट लेवल-2 और लेवल-1 के 14 पदों को भरने के लिए योग्य स्काउट और गाइड उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित करता है.पश्चिम रेलवे में स्काउट और गाइड कोटा के अगेंस्ट लेवल-2 और लेवल-1 के पदों पर भर्ती के लिए 10वीं/12वीं पास उम्मीदवार ऑनलाइन अप्लाई कर सकते है. ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 7 जनवरी 2020 से 6 फरवरी 2020 तक एक्टिव रहेगी.

 रिक्तियोंकीकुलसंख्या – 14 पद

पदोंकाविवरण

  1. लेवल-2 (ग्रेड सी) – 02 पद
  2. लेवल-1 (तत्कालीन ग्रेड-डी) – 12 पद

महत्वपूर्णतिथियाँ

  • ओपनिंग की तारीख और समय - 07.01.2020 10.00 बजे.
  • अंतिम तिथि और समय - 06.02.2020 22.00 बजे.

पात्रतामापदंड

शैक्षिकयोग्यता:

  1. लेवल-2 (ग्रेडसी) केलिए उमीदवार 12वीं या इसके समकक्ष परीक्षा 50% अंकों के साथ पास हो. एससी/एसटी/ विकलांग / भू.पूर्व सैनिकों के लिए 50% अंकों की अनिवार्यता नहीं है. उच्च योग्यता रखने वाले उम्मीदवारों को भी 50% अंकों की अनिवार्यता नहीं है. इसके साथ ही उम्मीदवार स्काउट और गाइड संबंधी योग्यता भी रखता हो. इसके लिए विज्ञापन को पढ़ें.
  2. लेवल-1 (तत्कालीनग्रेड-डी) केलिए - 10वीं पास या आईटीआई या समकक्ष या NCVT द्वारा दी गई नेशनल अप्रेंटिसशिप सर्टिफिकेट (NAC) + स्काउट और गाइड संबंधी योग्यता.

आयुसीमा: न्यूनतम और अधिकतम आयु सीमा की गणना तिथि 1 जुलाई 2020 है.

  • लेवल-2 (ग्रेडसी) केलिएन्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष
  • लेवल-1 (तत्कालीनग्रेड-डी) केलिए - न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 33 वर्ष

ऊपरीआयुसीमामेंछूटकाप्रावधान

  • एससी / एसटी उम्मीदवारों के लिए 5 साल तक.
  • ओबीसी उम्मीदवारों के लिए 3 साल तक.
  • सामान्य विकलांग के लिए 10 वर्ष , ओबीसी विकलांग के लिए 13 वर्ष , एससी / एसटी विकलांग के लिए 15 वर्ष की छूट प्रदान की जाएगी.

वेतनमान:

  1. लेवल-2 (ग्रेडसी) केलिए - रु. 19,900- 63,200
  2. लेवल-1 (तत्कालीनग्रेड-डी) केलिए - रु. 18,000 - 56,900

परीक्षाशुल्क:

  • एससी/एसटी/ विकलांग / भू.पूर्वसैनिकोंकेलिए 250/- रूपये मात्र
  • अन्यसभीउम्मीदवारोंकेलिए 500/- रूपये मात्र

चयनप्रक्रिया:  उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और दस्तावेज़ सत्यापन पर आधारित होगी, जिसके बाद प्रमाणपत्र के लिए मार्क्स का मूल्यांकन किया जाएगा. नियुक्ति के लिए अनुशंसित उम्मीदवारों को मेडिकल परीक्षा से गुजरना होगा और उन्हें फिट पाया जाना होगा.

आवेदनकैसेकरें

पात्र और इच्छुक उम्मीदवार अपने आवेदन अंतिम तिथि तक आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन अप्लाई करें.

आधिकारिकवेबसाइटहेतुक्लिककरें

ऑनलाइनआवेदनहेतुक्लिककरें 

आधिकारिकअधिसूचना 


Education Loan Information:

Calculate Education Loan EMI