RPSC Recruitment 2023: सरकारी नौकरी की तलाश में बैठे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है. राजस्थान राज्य में बम्पर पद पर भर्तियां निकलीं हैं. इस भर्ती अभियान के जरिए राजस्थान में जूनियर लीगल ऑफिसर के पदों पर 140 नियुक्ति की जानी हैं. यदि आप नियुक्ति के लिए पात्र हैं और इच्छुक हैं तो आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. इसके अलावा उम्मीदवार यहां बताए गए स्टेप्स के जरिए भी अप्लाई कर सकते हैं. इस भर्ती की आवेदन प्रक्रिया आज से प्रारम्भ हो गई है. जबकि आवेदन करने की लास्ट डेट 09 अगस्त है.
इस भर्ती अभियान के जरिए आरपीएससी जूनियर लीगल ऑफिसर के लिए कुल 140 पद पर नियुक्तियां करेगा. इनमें जूनियर लीगल ऑफीसर भर्ती में नॉन टीएसपी के लिए 134 पद और टीएसपी के लिए 6 पद रखे गए हैं.
शैक्षिक योग्यता
अधिसूचना के अनुसार इस भर्ती का आवेदन करने के लिए ग्रेजुएशन होना अनिवार्य है.
आयु सीमा
इस भर्ती अभियान के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की उम्र 21 साल से 40 साल के बीच होनी चाहिए.
चयन की प्रक्रिया
अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा, इंटरव्यू, डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन और मेडिकल एग्जामिनेशन पूर्ण करने के बाद ही किया जाएगा. भर्ती अभियान से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं.
आवेदन शुल्क
इस भर्ती अभियान के लिए उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा. इस अभियान के लिए उम्मीदवारों को 600 रुपये का शुल्क अदा करना होगा. जबकि आरक्षित वर्ग के शुल्क 400 रुपये है.
आवेदन कैसे करें
- स्टेप 1: सबसे पहले उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं.
- स्टेप 2: इसके बाद उम्मीदवार होम पेज पर भर्ती लिंक पर क्लिक करें.
- स्टेप 3: फिर अभ्यर्थी नोटिफिकेशन पढ़ें.
- स्टेप 4: अब उम्मीदवार यूजर आईडी और पासवर्ड क्रिएट करें.
- स्टेप 5: फिर अभ्यर्थी आवेदन फॉर्म भरें और सबमिट करें.
- स्टेप 6: इसके बाद उम्मीदवार डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें.
- स्टेप 7: अब उम्मीदवार आवेदन शुल्क भरें.
- स्टेप 8: फिर उम्मीदवार फॉर्म सबमिट करें.
- स्टेप 8: अब उम्मीदवार फॉर्म की एक प्रति डाउनलोड कर लें.
- स्टेप 10: अंत में उम्मीदवार आवेदन पत्र का प्रिंट निकाल लें.
यह भी पढ़ें- Jobs 2023: इस संस्थान में निकली प्रोफेसर के पद पर भर्ती, इस दिन से पहले कर लें अप्लाई
Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI