AHC APS Recruitment 2021: इलाहाबाद हाईकोर्ट की ओर से एपीएस (Additional Private Secretary) पदों पर भर्ती के लिए जारी आवेदन की प्रक्रिया में सुधार का एक  मौका दिया गया है. एडिशनल प्राइवेट सेक्रेटरी के पद पर जारी इस वैकेंसी के लिए जिन उम्मीदवारों ने आवेदन किया है वो जल्द से जल्द ऑफिशियल वेबसाइट allahabadhighcourt.in पर जाकर आवेदन में हुई गलतियों को सुधार सकते हैं.  5 अक्टूबर  तक आवेदन की अंतिम तारीख थी लेकिन अब 7 अक्टूबर 2021 को जारी नोटिस के अनुसार उम्मीदवार भर्ती पोर्टल, recruitment.nta.nic.in पर लॉग-इन करके अपने आवेदन में कल रात यानी 8 अक्टूबर 11.50 बजे तक सुधार या इसे पूर्ण कर सकते हैं. किसी कारणवश आपके ऑनलाइन अप्लीकेशन में कोई त्रुटि हो गयी है या कोई विवरण छूट गया है तो आपके लिए कल, 8 अक्टूबर 2021 तक मौका है. इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया 20 सितंबर 2021 को शुरू हुई थी. देश के सभी बड़ी परीक्षाओं को आयोजित करने वाली संस्थान नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के द्वारा या भर्ती प्रक्रिया आयोजित की जा रही है.

आवश्यक योग्यताएंइन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए. आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास इंग्लिश में 100 शब्द प्रति मिनट और हिंदी में 80 शब्द प्रति मिनट की स्पीड होनी चाहिए.

आयु सीमाइलाहाबाद हाईकोर्ट की ओर से जारी इस वैकेंसी के लिए नोटिफिकेशन नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से जारी हुई है. इसमें आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की उम्र 21 साल से अधिक और 35 साल से कम होनी चाहिए. आरक्षण के दायरे में आने वाले उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी.

जारी नोटिफिकेशन के अनुसार इलाहाबाद हाईकोर्ट में एडिशनल प्राइवेट सेक्रेट्री इंग्लिश और हिंदी पदों पर भर्तियां होंगी. इसमें इंग्लिश के लिए कुल 60 सीटों पर भर्तियां होंगी. वही हिंदी के लिए 8 सीटें तय की गई हैं. जारी नोटिफिकेशन के अनुसार जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए कुल 36 सीटें रखी गई हैं. इसके अलावा ओबीसी के लिए 18, ऐसी के लिए 13 और एसटी के लिए 1 सीट तय हुई है.

India Post Recruitment: दिल्ली डाक विभाग में 221 पोस्टमैन के पदों पर भर्तियां, 10वीं/12वीं पास करें आवेदन

Chennai Metro Recruitment : मेट्रो में कई पदों पर भर्तियां, 29 अक्टूबर तक करें आवेदन


Education Loan Information:

Calculate Education Loan EMI