Punjab Civil Services Exam Recruitment 2020: पंजाब लोक सेवा आयोग (PPSC) ने पंजाब राज्य सिविल संयुक्त प्रतियोगी प्रीलिम्स परीक्षा 2020 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस नोटिफिकेशन के माध्यम से 77 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए पात्र और इच्छुक उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किया गया है. जो अभ्यर्थी इन पदों पर अप्लाई करना चाहते हैं और पात्रता मानदंडों को पूरा करते हैं. वे अपने आवेदन ऑनलाइन माध्यम से अंतिम तिथि तक भेज सकते हैं. ऑनलाइन आवेदन भेजने की अंतिम तिथि 30 जून 2020 है. उम्मीदवार आवेदन करने से पहले ऑफिशियल नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़ लें. तथा यह सुनिश्चित कर लें कि वे सभी अनिवार्य योग्यताओं को पूरा करते हैं.

रिक्तियोंकीकुलसंख्या77 पद

पदोंकाविवरण

क्रमांकपदों के नामपदों की संख्या
1पंजाब सिविल सेवा (कार्यकारी शाखा)20
2पुलिस उप अधीक्षक26
3तहसीलदार05
4खाद्य आपूर्ति और उपभोक्ता मामले अधिकारी02
5खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी02
6सहायक रजिस्ट्रार सहकारी समितियां04
7श्रम और सुलह अधिकारी01
8रोजगार सृजन और प्रशिक्षण अधिकारी07
9उप अधीक्षक जेल / जिला प्रोबेशन अधिकारी (ग्रेड- II)10

 पात्रतामापदंड

शैक्षिकयोग्यता: उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री प्राप्त करनी चाहिए.

शारीरिकमाप (क्रमांक 2 और 9 केपदोंकेलिए)

  1. पुरुषों के लिए न्यूनतम ऊंचाई: 5 फीट 7 इंच
  2. महिलाओं के लिए न्यूनतम ऊंचाई: 5 फीट 3 इंच
  3. पुरुषों के लिए छाती की माप: बिना फुलाए – 33 इंच, फुलाने के बाद – 5 इंच

आयुसीमा: 1 जनवरी 2020 को सामान्य आवेदकों की न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 37 वर्ष निर्धारित है. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा में पंजाब सरकार के नियमानुसार छूट दी जाएगी.

महत्वपूर्ण तिथियाँ

  • ऑनलाइनआवेदनकरनेकीअंतिमतिथि: 30 जून 2020
  • सिस्टमद्वाराउत्पन्नशुल्कचालानफॉर्मकेद्वाराआवेदनकीफीसजमाकरनेकीअंतिमतिथि: 7 जुलाई 2020
  • पंजाबपीसीएसप्रारंभिकपरीक्षा 2020 कीसंभाविततिथि: सितंबर, 2020

आवेदनशुल्क:

श्रेणी का नामऑनलाइन आवेदन शुल्कपरीक्षा शुल्ककुल फी
सभी राज्यों के एससी / एसटी और पंजाब का पिछड़ा वर्गरुपये 500 / –रुपये 625 / –1125 / –
पंजाब के पूर्व सैनिकरुपये 500 / –कोई शुल्क नहीं देना होगा500 / –
अन्य सभी श्रेणियाँ (भूतपूर्व सैनिकों के वंशज, ईडब्ल्यूएस, पंजाब सहित)रुपये 500 / –रुपये 2500 / –3000 / –
शारीरिक रूप से विकलांग, पंजाबरुपये 500 / –रुपये 12501750 / –

चयनप्रक्रिया:  आवेदकों का चयन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जायेगा. चयन प्रक्रिया की डिटेल्स जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन को पढ़ें.

आवेदनकैसेकरें? आवेदन ऑनलाइन माध्यम से भेजना है. इसके लिए आवेदकों को पंजाब लोक सेवा आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा और अप्लाई ऑनलाइन लिंक पर क्लिक कर आवेदन फॉर्म भरना होगा.

ऑफिशियलवेबसाइटकेलिएक्लिककरें 

ऑनलाइनआवेदनकेलिएक्लिककरें

ऑफिशियलनोटिफिकेशनकेलिएक्लिककरें 


Education Loan Information:

Calculate Education Loan EMI