ICG Assistant Commandant Recruitment 2022: अगर आप में देश सेवा का जज्बा है, तो ये खबर आपके काम की साबित होने वाली है. भारतीय तटरक्षक बल (Indian Coast Guard) द्वारा असिस्टेंट कमांडेंट (Assistant Commandant) के पदों पर वैकेंसी निकाली गई है, जिसके लिए आईसीजी (ICG) ने एक भर्ती नोटिफिकेशन जारी किया है. इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आधिकारिक साइट joinindiancoastguard.gov.in पर जाकार आवेदन कर सकेंगे. इन पदों के लिए उम्मीदवार 17 अगस्त 2022 से आवेदन कर पाएंगे. इस भर्ती अभियान के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 7 सितंबर 2022 तय की गई है.
ये है रिक्ति विवरणइस भर्ती अभियान द्वारा असिस्टेंट कमांडेंट के 71 पदों पर भर्ती की जाएगी. जिसमें सामान्य वर्ग के लिए 31 पद, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 4 पद, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 20 पद, अनुसूचित जाति वर्ग के लिए 6 पद और अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए 10 पद शामिल किए गए हैं.
आवश्यक शैक्षिक योग्यताइंडियन कोस्ट गार्ड की अलग-अलग ब्रांच में असिस्टेंट कमांडेंट पदों पर भर्ती के लिए 12वीं पास से लेकर ग्रेजुएट उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं.
आयु सीमाआवेदन करने वाले उम्मीदवार का जन्म 1 जुलाई 1997 से 30 जून 2001 के मध्य होना चाहिए. जबकि सरकारी दिशा-निर्देश के अनुसार आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी.
इतनी मिलेगी सैलरीइन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 56 हजार 100 रुपये माह के हिसाब से वेतन दिया जाएगा.
इतना देना होगा आवेदन शुल्कइस भर्ती अभियान के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा. इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों को 250 रुपये के आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा.
यहां करें आवेदनइच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आधिकारिक साइट joinindiancoastguard.gov.in पर जाकर 17 अगस्त से लेकर 7 सितंबर 2022 तक आवेदन कर सकते हैं.
Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI