DSSSB Fire Operator PET Exam Date: दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (डीएसएसएसबी) ने अपनी ऑफिशल वेबसाइट पर फायर ऑपरेटर पद पर भर्ती के लिए फिजिकल एंड्युरेंस टेस्ट (पीईटी) की तिथि जारी कर दी है. जिन उम्मीदवारों ने डीएसएसएसबी फायर ऑपरेटर के पदों पर भर्ती होने के लिए अप्लाई किया था और वे पीईटी के लिए क्वॉलिफाई हो चुके हैं,  वे दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड द्वारा निर्धारित तिथि समय और स्थान पर पहुंचकर डीएसएसएसबी फायर ऑपरेटर  फिजिकल एंड्युरेंस टेस्ट में शामिल हों.

जो उम्मीदवार  निर्धारित तिथि, समय और स्थान पर नहीं पहुंचेगें उन्हें दोबारा इस परीक्षा के किसी भी इवेंट में शामिल नहीं किया जायेगा . अर्थात उन्हें इसके लिए उन्हें योग्य घोषित कर दिया जाएगा.

परीक्षातिथि: डीएसएसएसबी फायर ऑपरेटर  पीईटी 11 जनवरी 2020 से प्रारंभ होगी. इसके लिए अभ्यर्थी को निम्न स्थान पर पहुंचना होगा.

डीएसएसएसबीफायरऑपरेटर  पीईटीकास्थान

  • स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स ईस्ट विनोद नगर, मयूर विहार फेज- II
  • 3 फरवरी, 2020 से छात्रसाल स्टेडियम मॉडल टाउन दिल्ली में

आधिकारिकनोटिसहेतुक्लिककरें  या फिर डीएसएसएसबी की ऑफिसियल वेबसाइट @ dsssb.delhi.gov.in पर चेक करें.

 विदित हो कि दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड ने फायर ऑपरेटर के 706 पदों पर भर्ती के लिए सितम्बर 2019 में नोटिफिकेशन जारी किया था.  इच्छुक और पात्र उम्मीदवारों ने  7 अक्टूबर, 2019 से  ऑनलाइन आवेदन करना शुरू कर दिया था. इसके आवेदन की अंतिम तिथि 6 नवंबर, 2019 निर्धारित थी.  इसके लिए आवेदकों की अधिकतम आयु 27 वर्ष थी.

आधिकारिकवेबसाइटहेतुक्लिककरें  

आधिकारिकअधिसूचना 


Education Loan Information:

Calculate Education Loan EMI