DDA Recruitment 2022: दिल्ली में सरकारी नौकरी की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों के लिए अच्छा खबर है. दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ने जूनियर इंजीनियर सहित कई पदों पर भर्तियों के लिए शार्ट नोटिस जारी किया है. आवेदन की प्रक्रिया अभी शुरू नहीं हुई है. इन विभिन्न पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया 11 जून सुबह 10 बजे से शुरू होगी. इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 जुलाई शाम 6 बजे तक आवेदन कर सकते हैं. इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट dda.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. आवेदन सिर्फ ऑनलाइन ही स्वीकार है.
महत्वपूर्ण तिथि आवेदन शुरू होने की तिथि – 11 जून 2022आवेदन की अंतिम तिथि – 10 जुलाई 2022
रिक्त पदों की संख्यासहायक निदेशक (लैंडस्केप) – 1 पदजूनियर इंजीनियर (सिविल) – 220 पदकनिष्ठ अभियंता (इलेक्ट्रिक / मैक) – 35 पदप्रोग्रामर – 2 पदकनिष्ठ अनुवादक – 6 पदयोजना सहायक – 15 पद
शैक्षणिक योग्यताजूनियर इंजीनियर पदों के लिए अभ्यर्थी के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्याल से संबंधित विषय में डिप्लोमा होना चाहिए. जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता और चयन प्रक्रिया संबंधी विस्तृत नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा.
जानें कब होगी परीक्षा इन विभिन्न पदों पर आवेदकों का चयन ऑनलाइन परीक्षा के जरिए किया जाएगा. परीक्षा 1 सितंबर 2022 से 30 सितंबर 2022 तक संभावित हैं.
UGC: पेरियार यूनिवर्सिटी में दाखिले को लेकर यूजीसी ने दी चेतावनी, बिना मान्यता चल रहा ओडीएल
Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI