Central University of Jammu Recruitment 2020: जम्मू सेंट्रल यूनिवर्सिटी ने अपने यहाँ कुल 09 नॉन-टीचिंग पदों पर भर्ती हेतु नोटिफिकेशन जारी करके आवेदन पत्र आमंत्रित किया है. ऐसे युवा जो जम्मू सेंट्रल यूनिवर्सिटी में पर्सनल असिस्टेंट, लोवर डिवीजन क्लर्क, ड्राईवर के पद कार्य करने के इच्छुक हैं वे अपना एप्लीकेशन फॉर्म पूर्ण करके आवेदन करने की अंतिम तिथि 13-02-2020 तक अवश्य सबमिट कर दें. आवेदक केवल ऑनलाइन मोड के द्वारा ही अपना एप्लीकेशन फॉर्म सबमिट करें.
रिक्तियोंकीकुलसख्या: 09 पद
पदोंकाविवरण: कुल 09 नॉन-टीचिंग पदों का विवरण इस प्रकार है.
- पर्सनल असिस्टेंट के कुल 02 पद हैं. इन दो पदों में से 01 पद अनारक्षित तथा 01 पद ओबीसी. के लिए आरक्षित है.
- लोअर डिवीज़न क्लर्क के लिए कुल 05 पद हैं, जिसमें से 02 पद अनारक्षित है, जबकि 01 पद पीडब्ल्यूडी के लिए, 01 पद ईडब्ल्यूएस के लिए, और 01 पद एसटी के लिए आरक्षित है.
- ड्राईवर के लिए कुल 02 पद हैं और ये दोनों पद अनारक्षित हैं.
पात्रतामापदंड :
शैक्षिकयोग्यता :
- पीएएवंएलडीसी: पर्सनल असिस्टेंट और लोअर डिवीज़न क्लर्क के पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी को किसी मान्यता प्राप्त संस्था या विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री होना चाहिए. पी.ए. पद के लिए इंग्लिश में 100 WPm,तथा हिन्दी में 80 W.P.m. की गति से स्टेनोग्राफी + 35 W.P.m. इंग्लिश में तथा 30 W.P.m. हिन्दी में टाइपिंग जबकि एलडीसी पद के लिए @35 W.P.m.इंग्लिश में तथा @30 W.P.m.हिन्दी में टाइपिंग अनिवार्य है.
- ड्राईवर : ड्राईवर के पद पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी को किसी मान्यता प्राप्त संस्था या बोर्ड से 10वीं कक्षा पास तथा ड्राइविंग लाइसेंस होना अनिवार्य है.
आयुसीमा:
- पीए पद पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी की आयु 35 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए.
- एल.डी.सी.और ड्राईवर के पद पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी की आयु 30 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए.
वेतनमान:
- पी.ए.केपदकेलिए -35400/- रुपये से लेकर 112400/- रुपये (लेवल -6)तक
- एलडीसीऔरड्राईवरकेपदोंहेतु –19900/-रुपये से लेकर 63200/-रुपये (लेवल -2 ) तक
आवेदनशुल्क: आवेदन शुल्क से सम्बंधित जानकारी के लिए विज्ञापन का अवलोकन करें.
चयनप्रक्रिया: चयन लिखित परीक्षा / कौशल टेस्ट के आधार पर होगा.
आवेदनकाप्रकार: केवल ऑनलाइन मोड के द्वारा ही अभ्यर्थी अपना आवेदन सबमिट करें.
ऑफिसियल वेबसाइट: भर्ती से सम्बंधित विस्तृत जानकारी प्राप्त करने के लिए अभ्यर्थी ऑफिसियल वेबसाइट www.cujammu.ac.in पर लॉग इन करें.
Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI