Army Recruitment Rally Agra 2020: उन भारतीय नवयुवकों जो सेना में भर्ती होना चाहते हैं उनके लिए एक बहुत बड़ी खुश खबरी! सेना भर्ती कार्यालय आगरा ने मथुरा, हाथरस, कासगंज, अलीगढ़, फिरोजाबाद और आगरा के उन नवयुवकों से, जो कक्षा 8वीं /10वीं /12वीं पास है और सेना में भर्ती होना चाहते हैं, सेना में भर्ती होने के लिए आवेदन आमंत्रित करता है. पात्र और इच्छुक नवयुवक इसके लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन अवश्य करा लें. ऑनलाइन पंजीकरण के बिना भर्ती प्रक्रिया में शामिल नहीं किया जाएगा. ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 02 जनवरी 2020 से 15 फरवरी 2020 तक खुला रहेगा. आगरा, मथुरा, हाथरस, कासगंज, अलीगढ़ और फिरोजाबाद के पात्र उम्मीदवारों के लिए भर्ती रैली 22 फरवरी 2020 से 15 मार्च 2020 तक ईगल ग्राउंड, मथुरा कैंट, वेटरनरी कॉलेज-281001 पर आयोजित की जाएगी.
महत्वपूर्णतिथियाँ
- ऑनलाइनरजिस्ट्रेशनप्रारंभहोनेकीतिथि: 2 जनवरी 2020
- ऑनलाइनरजिस्ट्रेशनहोनेकीअंतिमतिथि: 15 फरवरी 2020
- एडमिटकार्डजारीहोनेकीतिथि: 16 फरवरी 2020 से 21 फरवरी 2020
- आर्मीभर्तीरैलीकीतिथि: 22 फरवरी 2020 से 15 मार्च 2020
भर्तीस्थल: ईगल ग्राउंड, मथुरा कैंट, वेटरनरी कॉलेज-281001
पदोंकाविवरण
- सैनिक जनरल ड्यूटी
- सोल्जर टेक्नीकल
- सैनिक नर्सिंग सहायक /नर्सिंग सहायक वेटनरी /टेक्नीकल (ऑल आर्म्स)
- सोल्जर क्लर्क / SKT
- सैनिक ट्रेडमैन (8वीं/ 10वीं पास)
पात्रतामापदंड
शैक्षिकयोग्यता:
- सैनिकजनरलड्यूटीकेलिए- किसी मानयता प्राप्त संस्थान से 45% अंकों के साथ 10वीं परीक्षा उत्तीर्ण
- सोल्जरटेक्नीकलकेलिए - किसी मानयता प्राप्त संस्थान से भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, गणित और अंग्रेजी विषय के साथ 12वीं कक्षा 50% अंकों के साथ उत्तीर्ण
- सैनिकक्लर्क / एसकेटी (SKT) टेक्नीकलकेलिए- (i) 10 + 2 / इंटरमीडिएट परीक्षा किसी भी स्ट्रीम (कला, वाणिज्य, विज्ञान) में 60% अंकों के साथ और प्रत्येक विषय में न्यूनतम 50% अंकों के साथ उत्तीर्ण.. (ii) कक्षा 12वीं में अंग्रेजी और गणित / लेखा / पुस्तक कीपिंग में 50% अंक होना अनिवार्य है.
- सैनिकट्रेड्समैन (ऑलआर्म्स) केलिए- कक्षा 8वीं / 10वीं पास
आयुसीमा:
- सैनिकजनरलड्यूटीकेलिए- 17 ½ वर्ष से 21 वर्ष
- अन्यसभीपदोंकेलिए - 17 ½ वर्ष से 23 वर्ष
एडमिटकार्ड: रैली के लिए एडमिट कार्ड 16 फरवरी 2020 से 21 फरवरी 2020 के बीच पंजीकृत ई-मेल के माध्यम से भेजे जाएंगे. उम्मीदवारों को निर्धारित तिथि और समय पर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचना चाहिए जिसका उल्लेख एडमिट कार्ड में किया गया है.
चयनप्रक्रिया: उम्मीदवारों का चयन दौड़, शारीरिक नापतौल, मेडिकल परीक्षण, शैक्षिक प्रमाण पत्रों एवं अन्य प्रमाण पत्रों का वेरीफिकेशन और लिखित परीक्षा के आधार पर किया जायेगा.
आवेदनकैसेकरें?
उम्मीदवार अपने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 2 जनवरी 2020 से 15 फरवरी 2020 के मध्य ऑफिसियल साईट से करा सकते हैं.
नोट: उमीदवार ऑनलाइन पंजीकरण कराने से पहले नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके ऑफिसियल नोटिफिकेशन को जरुर पढ़ लें. तत्पश्चात पंजीकरण करावें.
Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI