CBSE CTET 2020 Notification 2020: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने केन्द्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा जुलाई 2020 (CTET July 2020) के लिए आवेदन की प्रक्रिया 24 जनवरी 2020 से शुरू करने की घोषणा कर दी. इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी केन्द्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा का ऑनलाइन आवेदन सीबीएसई की ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर कर सकते हैं. अभ्यर्थियों को यह बता दें कि यह सीटेट का 14ववां संस्करण है. ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 24 फरवरी 2020 है. केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन 5 जुलाई 2020 को किया जाएगा. ये परीक्षाएं देश के 112 शहरों में 20 भाषाओं में आयोजित की जाएगी. इससे संबंधित विस्तृत आधिकारिक विज्ञापन 24 जनवरी को रिलीज किया जायेगा. इस विज्ञापन में परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए, आवेदन प्रक्रिया का शेड्यूल, संभावित परीक्षा तिथि, उम्मीदवारों की न्यूनतम शैक्षिक योग्यता, आयु सीमा, परीक्षा पैटर्न, पाठ्यक्रम एवं कई अन्य महत्वपूर्ण एवं विस्तृत जानकारी  रहेगी. अभ्यर्थियों को चाहिए कि सीबीएसई सीटेट 2020 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने से पहले इस आधिकारिक नोटिफिकेशन को भलीभांति पढ़ लें. तब वे आवेदन करें. महत्वपूर्ण तिथियाँ.
  1. सीबीएसई सीटेट जुलाई 2020 के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू करने की तारीख – 24 जनवरी 2020
  2. सीबीएसई सीटेट जुलाई 2020 ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तारीख – 24 फरवरी 2020
  3. केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा 2020 के लिए आवेदन शुल्क का भुगतान करने की अंतिम तारीख - 27 फरवरी को 3.30 बजे शाम
  4. सीबीएसई सीटेट जुलाई 2020 की परीक्षा तिथि - 5 जुलाई 2020
  5. सीबीएसई सीटेट जुलाई 2020 का विस्तृत सूचना बुलेटिन जारी होने की तिथि -24 जनवरी 2020
आवेदनशुल्क:सामान्यतथाओबीसीवर्गकेलिए
  1. केवल एक प्रश्नपत्र के लिए आवेदन का शुल्क - 1000 रुपए
  2. दोनों प्रश्नपत्रों के लिए आवेदन शुल्क -1200 रुपए
एससी, एसटी, विकलांगकेलिए
  1. केवल एक प्रश्नपत्र के लिए आवेदन शुल्क - 500 रुपए
  2. दोनों प्रश्नपत्र के लिए आवेदन शुल्क - 600 रुपए
आवेदनकैसेकरें? अभ्यर्थी अपना आवेदन ऑनलाइन मोड़ में केवल ऑफिसियल वेबसाइट के माध्यम से भेजें. ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया दिनांक 24 जनवरी 2020 से शुरू होगी. ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख 24 फरवरी 2020 है. आवेदन शुल्क का भुगतान 27 फरवरी 2020 को शाम 3.30 बजे तक किया जा सकेगा. यहहैसीटीईटीदिसंबर 2019 केरिजल्टकाविश्लेषण केन्द्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) दिसंबर परीक्षा के लिए कुल 28,32,120 परीक्षार्थियों ने रजिस्ट्रेशन करवाया था जिसमें से केवल 24,05,145 अभ्यर्थी ही परीक्षा में शामिल हुए थे. यह परीक्षा 8 दिसंबर 2019 को आयोजित की गई थी. पेपर फर्स्ट के लिए 16,46,620 और पेपर सेकेंड के लिए 11,85,500 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी. परीक्षा देने वाले कुल 24,05,145 अभ्यर्थियों में से 5,42,285 अभ्यर्थी पास हुए थे. इसमें से प्रथम पेपर के लिए 2,47, 386 परीक्षार्थी और  द्वितीय पेपर के लिए 2,94,899 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए.  इस परीक्षा में पास होने वाली महिला परीक्षार्थियों की संख्या 3,12,558 है जबकि परुष परीक्षार्थियों की संख्या - 2,29,718 है. विदित हो कि परीक्षा में सफल होने के लिए सामान्य वर्ग के आवेदक को 60 फीसदी और आरक्षित वर्ग के आवेदक को 55 फीसदी अंक प्राप्त करने जरूरी हैं. आधिकारिकवेबसाइटहेतुक्लिककरेंऑनलाइनआवेदनहेतुक्लिककरें आधिकारिक अधिसूचना 

Education Loan Information:

Calculate Education Loan EMI