Calcutta High Court DEO System Analyst Recruitment Notification 2021: कलकत्ता हाई कोर्ट ने डाटा एंट्री ऑपरेटर (DEO), सिस्टम एनालिस्ट, सीनियर प्रोग्रामर और सिस्टम मैनेजर के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन आमंत्रित किए हैं. पात्र और इच्छुक कैंडिडेट्स कलकत्ता हाई कोर्ट भर्ती 2021 के लिए अपने ऑनलाइन आवेदन 11जनवरी से 27 जनवरी 2021 तक ऑफिशियल साईट calcuttahighcourt.gov.in के जरिए कर सकते हैं.

पदोंकीकुलसंख्या: 159 पद

पदोंकाविवरण

  1. डाटा एंट्री ऑपरेटर (DEO) - 153 पद
  2. सिस्टम एनालिस्ट - 3 पद
  3. सीनियर प्रोग्रामर -1 पद
  4. सिस्टम मैनेजर - 2 पद

कलकत्ताहाईकोर्टभर्ती 2021- महत्वपूर्णतारीखें:

  1. ऑनलाइनआवेदनशुरूहोनेकीप्रारंभिकतिथि - 11 जनवरी 2021
  2. ऑनलाइनआवेदनअप्लाईकरनेऔरशुल्कजमाकरनेकीअंतिमतिथि: 27 जनवरी 2021
  3. आवेदनजमाकरनेकीअंतिमतिथि: 28 जनवरी 2021

शैक्षिकयोग्यता:

डाटाएंट्रीऑपरेटर (DEO) केलिए: कैंडिडेट्स को पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की मध्यमा परीक्षा या सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त परिषद / बोर्ड / संस्थान से इसके समकक्ष परीक्षा पास होना चाहिए और मान्यता प्राप्त संस्थान से कंप्यूटर एप्लीकेशन में एक साल का डिप्लोमा भी होना चाहिए. कैंडिडेट्स के पास प्रति घंटे 8000 से अधिक की डिप्रेसन से कम की गति नहीं होनी चाहिए.

अन्यसभीपदोंकेलिए: कैंडिडेट्स के किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान से इंजीनियरिंग / टेक्नोलॉजी/ इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी में स्नातक डिग्री या कंप्यूटर एप्लीकेशन में मास्टर डिग्री पास होना चाहिये.

आयु सीमा 1 जनवरी 2021:

  1. डाटा एंट्री ऑपरेटर (DEO) के लिए – 18 से 40 साल
  2. सिस्टम एनालिस्ट के लिए - 26-40 वर्ष
  3. सीनियर प्रोग्रामर, सिस्टम मैनेजर - 31-45 वर्ष

कलकत्ता हाई कोर्ट भर्ती 2021: आवेदन शुल्क

  1. अन्य लोगों के लिए क्रम संख्या 1: रु. 800 / - + बैंक चार्ज
  2. एससी / एसटी के लिए क्रम संख्या 1: रु. 400 / - + बैंक चार्ज
  3. अन्य लोगों के लिए क्रम संख्या 2: रु. 1200 / - + बैंक चार्ज
  4. एससी / एसटी के लिए क्रम संख्या 2: रु. 600 / - + बैंक चार्ज
  5. अन्य लोगों के लिए क्रम संख्या 3 और 4: रु. 1500 / - + बैंक चार्ज
  6. अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति के लिए क्रम संख्या 3 और 4 के लिए: रु. 700 / - + बैंक चार्ज

भुगतानमोड: परीक्षा/आवेदन शुल्क को ऑनलाइन / ऑफलाइन दोनों माध्यमों से जमा किया जा सकता है.

कलकत्ताहाईकोर्टडीईओऔरअन्यपदोंकीभर्ती 2021: आवेदनकैसेकरें?

कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट calcuttahighcourt.gov.in पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन अप्लाई करना आवश्यक है.


Education Loan Information:

Calculate Education Loan EMI