BPSC 31st Bihar Judicial Services exam 2020: बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने 31वीं न्यायिक सेवा प्रतियोगिता परीक्षा 2020 ( BPSC Bihar Judicial Service Exam 2020 ) के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि एक बार फिर से बढ़ा दी गई है. अब इच्छुक उम्मीदवार बीपीएससी न्यायिक सेवा परीक्षा के लिए 5 मई के बजाय 3 जून तक रजिस्ट्रेशन कर सकेंगें तथा शुल्क का भुगतान 6 जून तक और ऑनलाइन एप्लीकेशन को 15 जून तक सबमिट कर सकेंगें.
महत्वपूर्णतिथियां
- ऑनलाइनपंजीकरणकीआरंभिकतिथि: 12-03-2020
- ऑनलाइनपंजीकरणकीअंतिमतिथि: 03-06-2020
- शुल्कभुगतानकीअंतिमतिथि: 06-06-2020
- ऑनलाइनआवेदनकरनेकीअंतिमतिथि: 15-06-2020
विदित हो कि बिहार लोक सेवा आयोग ने 31वीं बिहार न्यायिक सेवा प्रतियोगिता परीक्षा 2020 के लिए मार्च महीने में नोटिफिकेशन जारी किया था. इसके लिए ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया 12 मार्च 2020 से शुरू हुई थी. इस नोटिफिकेशन के अनुसार परीक्षा शुल्क का भुगतान करने की अंतिम तिथि 4 अप्रैल और ऑनलाइन आवेदन फॉर्म सबमिट करने की अंतिम तिथि 13 अप्रैल निर्धारित थी. परन्तु कोविड – 19 के बढ़ते प्रकोप और राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के चलते उम्मीदवारों की सुविधा के लिए बिहार लोक सेवा आयोग ने इन तिथियों को बढ़ा दी थी. परन्तु स्थितियां सामान्य न होने और लॉकडाउन के बढ़ाये जाने के कारण इन तिथियों को फिर से बढ़ाकर 3 जून कर दी गई है.
रिक्तियोंकीकुलसंख्या : बीपीएससी 31वीं बिहार न्यायिक सेवा प्रतियोगिता परीक्षा 2020 के माध्यम से बिहार में असैनिक न्यायाधीश के 221 रिक्त पदों को भरा जाना है. हालाँकि रिक्तियों की संख्या अस्थायी है. रिक्तियों की संख्या सरकार के अनुसार बढ़ाई जा सकती है.
पात्रतामापदंड
शैक्षिकयोग्यता: आवेदक को बार काउंसिल ऑफ़ इंडिया द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान से विधि स्नातक अथवा समतुल्य परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए.
आयुसीमा: दिनांक 01. 08. 2019 को उम्मीदवारों की न्यूनतम उम्र 22 वर्ष से अधिक और दिनांक 01. 08. 2018 को अधिकतम उम्र 35 वर्ष से होनी चाहिए.
आवेदनशुल्क:
- अन्यलोगोंकेलिए: रु. 600 / -
- एससी / एसटी / पीएच / बिहारराज्यऔरपीडब्ल्यूडीकीमहिलाउम्मीदवारोंकेलिए: रु.150
चयनप्रक्रिया: इन पदों पर चयन के लिए प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार के माध्यम से किया जायेगा.
बीपीएससी 31वीं न्यायिक सेवा प्रतियोगिता परीक्षा 2020 के लिए रिवाइज्ड तिथि के लिए क्लिक करें
ऑफिशियलनोटिफिकेशनकेलिएक्लिककरें
Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI